रायगढ़।छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में पिछले कई महीनों के बाद आज सर्वाधिक मरीज मिले हैं। प्रदेश में आज कुल 35 नये केस मिले हैं। रायपुर में आज सबसे ज्यादा 8 नये मरीज मिले हैं, वहीं कोरिया में 4, दुर्ग में 3,बिलासपुर में 3जबकि राजानांदगांव, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा, बस्तर,बीजापुर में 2-2 नये मरीज मिले हैं।प्रदेश में आज कुल 35 नये मरीजों की तुलना में स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या लगभग आधी रही है। प्रदेश में आज 17 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 317 हो गयी है। वहीं आज एक मौत भी हुई है। बिलासपुर में आज एक मौत हुई है।
