छत्तीसगढ़

सिंहदेव को CM भूपेश की बधाई: बड़ा भाई संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने दी जन्मदिन की बधाई….जवाब में ट्वीट कर टीएस बोले….पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24

रायगढ़।स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज अपना जन्मदिन नही मना रहे है।छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं से अपने जन्म दिवस कहां की आज किसी प्रकार का आयोजन न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस साथ लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है। इस मौके पर जनसेवा कार्य कर उन्हें सादर नमन करें। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने ट्वीट कर यह अपील किया था...

💥सोशल मीडिया में बाबा टीएस सिंह देव को 36गढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई लोगों ने जन्मदिन की दी बधाई…💥

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को मुख्यमंत्री ने भी अपनी शुभकामनाएं दी है। सिंहदेव को बड़ा भाई संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बधाई दी है। तो वही मुख्यमंत्री के ट्वीट पर रिट्वीट कर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने आभार जताया है…।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर सिंहदेव को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है….

“मेरे अग्रज और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी. एस. सिंहदेव जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं।आपके सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।”

मुख्यमंत्री के इस शुभकामना का जवाब भी सिंहदेव की तरफ से तुरन्त आया है। भूपेश भाई संबोधित करते हुए सिंहदेव ने रिट्वीट किया है…

“आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत धन्यवाद माननीय मुख्यमंत्री भूपेश भाई।”

मुख्यमंत्री की शुभकामना पर ट्विटर पर खूब सारे लाइक्स और रिट्वीट हो रहे है। सिंहदेव के आभार पर भी बहुत सारे लाइक्स आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!