रायगढ।कोरिया छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। कल बिलासपुर में हुई एक मौत के बाद कोरिया में भी एक स्कूली छात्रा की मौत से हड़कंप मच गया है। स्कूली छात्रा के कोरोना पॉजेटिव होने और फिर उसकी मौत की खबर के बाद स्कूल में हड़कंप है। इधर, छात्रा का कोरोना प्रोटोकॉल के मुताबिक अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कल कोरिया में चार कोरोना पॉजेटिव मरीज मिले थे, जिसमें ये स्कूली छात्रा भी शामिल थी।
जानकारी के मुताबित 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा की तबीयत दो दिनों से खराब थी, जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कोरोना के संदेह होने पर अस्पताल में बच्ची का टेस्ट हुआ तो वो कोरोना पॉजेटिव निकली। जिसके बाद अस्पताल में उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन आज सुबह उसकी मौत हो गयी। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया।
परिजनों के मुताबिक कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम चैनपुर निवासी 9वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा की 30 अक्टूबर को अचानक तबियत खराब हुई तो परिजन उसे कंचनपुर अस्पताल लेकर पहुंचे।यहां उसकी कोरोना जांच की गई तो वह पॉजिटिव निकली। डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज शुरु किया गया, इसी बीच 31 अक्टूबर की सुबह उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत से उसके परिजनों व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।।कोरोना पॉजिटिव छात्रा की मौत के बाद कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसका शव आमाखेरवा मुक्तिधाम में लाया गया। यहां प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में उसका अंतिम संस्कार किया गया। छात्रा की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
CG: छात्रा की कोरोना से मौत ….. छत्तीसगढ़ में कोरोना से छात्रा की मौत के बाद मचा हड़कंप…. 9वीं की छात्रा कल आयी थी पॉजेटिव, सुबह हुई मौत……स्वास्थ्य विभाग काटेक्ट ट्रेसिंग में जुटा
Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
Related Posts
Add A Comment