रायगढ़ 01 नवंबर 2021:- आज 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य अपना 21वाँ स्थापना दिवस मना रहा है। इसी के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ काँग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम के निदेशानुसार सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में आज 1 नवंबर 2021 से यह महा अभियान सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में चलाया जाएगा। जो अगले साल 31 मार्च 2022 को खत्म होगा। जिसमें इच्छुक लोगों को कांग्रेस पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई जाएगी। उसी निर्देश का पालन करते हुए रायगढ़ जिला कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार एवं शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने भी आज सदस्यता अभियान का शुभारंभ रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक प्रकाश नायक के हाँथों करवाया।
आज रायगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक,जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष द्वय,दीपक पाण्डेय,जगदीस मेहर महापौर जानकी काटजू,एवम वरिष्ठ कांग्रेसजनों की गरिमामयी उपस्थिति में काँग्रेस पार्टी के सभी मोर्चा पदाधिकारियों, जिसमें जिला काँग्रेस के पदाधिकारी गण (ग्रामीण एवं शहर) ,महिला काँग्रेस, सेवादल, किसान काँग्रेस, मजदूर काँग्रेस, युवक काँग्रेस, एनएसयूआई के सभी साथियों के साथ में विधिवत रूप इस महाअभियान का शुभारंभ हुआ। जिसका श्री गणेश रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक और छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रकाश नायक ने किया।
सदस्यता अभियान के शुभारंभ में ही अनेक लोगों ने काँग्रेस पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण ली। जिसमें रायगढ़ जिले के मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी रहे तापस चटर्जी ने भी काँग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के समक्ष काँग्रेस की सदस्यता ली। प्रकाश नायक ने भी अपने हाँथों से उन्हें सदस्यता सर्टिफिकेट दिया। और काँग्रेसी गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इसी तरह और अनेक लोगों ने भी रायगढ़ विधायक की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की। सभी को सदस्यता सर्टिफिकेट के साथ कांग्रेसी गमछा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।
जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सदस्यता अभियान हमारे भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि लोग स्वेच्छा से कांग्रेस पार्टी में जुड़ना चाहते हैं, क्योंकि अब छत्तीसगढ़ की जनता समझ चुकी है कि यही भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार है जो छत्तीसगढ़ राज्य को नित नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इसकार्य में हमें भी हमारे नेता भूपेश बघेल को पूरा साथ देना होगा और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में सहभागिता निभानी होगी। तभी हम 2023 के चुनाव में आसानी से पुनः छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बना पाएंगे। आज से शुरू हुआ यह महा अभियान अच्छा जरिया है कि हम अपनी सहभागिता निभाए और अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित कराएं। राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याण कारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है। तभी सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुँच पाएगा। और जनहितकारी योजनाओं को आम जनता जान पाएगी। इसी से प्रभावित होकर लोग पार्टी में जुड़ेंगे।अंत मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठ से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोगो को कांग्रेस पार्टी के सदस्यता दिलाये और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाये
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री शाखा यादव द्वारा किया गया एवम आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस ग्रामीण महामंत्री विकास शर्मा द्वारा किया गया
आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्षद्वय दीपक पाण्डेय,जगदीस मेहर,दिनेश जायसवाल,संतोष अग्रवाल,राजेश भारद्वाज,प्रदीप गर्ग,महिला कांग्रेस अध्यक्षद्वय विद्यावती सिदार,स्नेहलता शर्मा,जिला कांग्रेस ग्रामीण प्रभारी महामंत्रीद्वय विकास शर्मा,शाखा यादव,उपेन्द्र सिह,मो.अशरफ खान,राजेन्द्र पाण्डेय,बलबीर शर्मा,बजरंग अग्रवाल,ब्लाक अध्यक्षद्वय मदन महंत,रामलाल पटेल,सत्यप्रकाश शर्मा,भरत तिवारी,बिज्जू ठाकुर,खालिक अहमद,राकेश पाण्डेय,वसीम खान,सूरज उपाध्याय,दुष्यन्त देवांगन,विनोद कपुर,मुरारी भट्ट,शौक़ी बूटान,संतोष चौहान,अरविंद साहू,शेख ताज़ीम,रितेश शर्मा,लता खूंटे,अख्तर खान,वासु प्रधान,कुंजबिहारी सिदार,गणेश घोरे,दादू पटेल,सोनू पुरोहित,सुनीता मिंज, गौरव अधिकारी,सरिता पांडेय, दुष्यन्त देवांगन,सतीश,मानिकपुरी,घनश्याम अग्रवाल,श्यामलाल साहू,लक्ष्मण महिलाने, विनोद सचदेवा,श्रेयांस शर्मा,गौतम अधिकारी,वीरू गुप्ता,अरुणा चौहान,नरेश चौहान,प्रदीप मिश्रा,घासीदास महंत,सुनीता मिंज,शुष्मा कुजूर,आदि कांग्रेसी उपास्तिथ थे…!
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के हांथो हुआ, शुभारंभ में अनेकों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता….!
Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
Related Posts
Add A Comment