(Aaa)नई दिल्ली /सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है. कोविड महामारी के दौरान सरकारी कर्मचारियों को दी जा रही सभी सहूलियतों को अब खत्म किया जा रहा है. ये सभी रियायतें 8 नवंबर 2021 से खत्म हो रही हैं. अब सरकारी कर्मचारियों को दफ्तर में पूरे समय की उपस्थिति दर्ज करानी होगी. उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बायोमेट्रिक्स सिस्टम ( कल यानी सोमवार से फिर से लागू किया जा रहा है.
सरकार ने जारी किए आदेश
बायोमेट्रिक्स सिस्टम (Biometric Attendance) को लेकर सभी केंद्रीय कार्यालयों में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. भारत सरकार में डिप्टी सेक्रेटरी उमेश कुमार भाटिया के अनुसार, ‘कोरोना महामारी को देखते हुए दफ्तरों में कम संख्या में कर्मचारियों को बुलाने और काम के घंटे कम करने जैसी रियायतें पहले ही खत्म कर दी गई थीं. अब 8 नवंबर से हर कर्मचारी को बॉयोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करानी होगी.’
केंद्र सरकार की तरफ से इसके लिए पूरी गाइडलाइन जारी की है.
सरकारी गाइडलाइन के अनुसार, बायोमेट्रिक मशीन के पास में सैनिटाइजर रखना अनिवार्य होगा.
सभी कर्मचारी उपस्थिति दर्ज करने से पहले और बाद में हाथों को सैनिटाइज करना होगा.
कर्मचारियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करते समय आपस में छह फीट की दूरी बनाकर रखनी होगी.
सभी कर्मचारियों को हर समय मास्क लगाना या चेहरे को कवर रखना जरूरी होगा.
बायोमेट्रिक मशीन के टचपैड को बार-बार साफ करने के लिए नामित कर्मियों को तैनात किया जाना चाहिए.
ये कर्मचारी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आने वाले कर्मचारियों को कोविड गाइडलाइन बताया करेंगे.
बॉयोमीट्रिक मशीन को खुले वातावरण में रखा जाना चाहिए.
यदि मशीन अंदर है तो पर्याप्त प्राकृतिक वेंटिलेशन का इंतजाम होना चाहिए.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
कर्मचारियों के लिए बुरी खबर: कल से बंद हो जाएगी सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली बड़ी सुविधा, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन…
Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
Related Posts
Add A Comment