रायगढ़।छत्तीसगढ़ के सुकमा।बस्तर में नक्सलियों में खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। नक्सलियों ने 5 ग्रामीणों का अपहरण कर लिया है। अपहृत सभी ग्रामीण कोंटा ब्लॉक के बटेर गाँव के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को चार एवं शनिवार को एक ग्रामीण को नक्सलियों ने अगवा किया है। नक्सलियों के इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप है। इधर पुलिस ने अपने स्तर से तलाश शुरू कर दी है।इधर सर्व आदिवासी समाज ने नक्सलियों से अपील की है कि सभी ग्रामीणों को सुरक्षित छोड़ा जाये। अभी तक अपहृत ग्रामीणों का कोई सुराग नहीं मिला है, लिहाज़ा इलाके में हड़कंप मचा है।जिन ग्रामीणों का अपहरण किया गया है, उनमे कवासी कोसा (45 साल), सोढ़ी गंगा (30 साल), कवासी हिड़मा (22 साल), कवासी देवा (35 साल), माड़वी नंदू (35 साल) शामिल है। सभी ग्रामीण कोंटा थाने के बंदा पंचायत स्थित बटेर गांव के रहने वाले हैं।
घटना को लेकर एसपी सुनील कुमार ने मीडिया को बताया कि
“अभी सूचना मिली है कि कुछ ग्रामीणों को नक्सली पकड़कर ले गए हैं, ये अपहरण भी हो सकता है, पूरी जानकारी ले रहे हैं, ये हमारे समीपस्थ कैम्प से करीब 20 किलोमीटर दूर का गांव है।वहां अभी हमारा कोई सुरक्षाकर्मी पदस्थ नहीं है, इसलिए ग्रामीणों के साथ नक्सली इस तरह से परेशान करने का काम कर रहे हैं”
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
CG ब्रेकिंग: 5 ग्रामीणों के अपहरण से मची सनसनी…..घंटों बाद भी ग्रामीणों का कोई सुराग नहीं….घटना को लेकर SP बोले…पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24
Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
Related Posts
Add A Comment