

पुलिस की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेहद नाराज हुए। उन्होंने दो टूक कहा…आपलोग सुधर जाएं वरना हमें पुलिस महकम चलाना आता है। मुख्यमंत्री की पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से बेहद नाराज थे।

रायगढ़।पुलिस की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेहद नाराज हुए। उन्होंने दो टूक कहा…आपलोग सुधर जाएं वरना हमें पुलिस महकम चलाना आता है। मुख्यमंत्री की पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से बेहद नाराज थे। राजधानी सूत्र बताते हैं, मुख्यमंत्री के गुस्से को देखकर पुलिस अधिकारी भी सकपका गए। बताते हैं, मुख्यमंत्री ने कप्तानों को सट्टा और जुआ रोकने के सख्त निर्देश दिए थे। प्रारंभ में कुछ दिनों तक पुलिस अधीक्षकों ने सट्टे रोकने की कार्रवाइयां की। मगर बाद में फिर वही जस के तस।मुख्यमंत्री ने 22 अक्टूबर को एसपी कांफ्रेंस में भी कई निर्देश दिए थे। लेकिन, 18 दिन गुजर जाने के बाद भी एसपी, आईजी ने अभी तक जनदर्शन चालू नहीं किया है। पहला जनदर्शन आज कोरबा एसपी ने किया है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर-एसपी को आपस में बेहतर कोआर्डिनेशन करने कहा था। साथ ही ये भी कि कलेक्टर की टीएल मीटिंग में एसपी भी शरीक हो। मगर पुलिस अधीक्षकों ने इसे भी नजरअंदाज कर दिया। दिवाली में जमकर जुआ हुआ, लेकिन पुलिस ने नाम के लिए कार्रवाइयां की। इससे मुख्यमंत्री बेहद नाराज हैं।मुख्यमंत्री इससे भी खफा हैं कि पुलिस का इतना खौफ नहीं रह गया है कि हुक्का बारों पर कार्रवाई की चेतावनी के बाद भी हुक्का बारों पर रोक नहीं लग पाई है। पुलिस कार्रवाई के नाम पर रस्मअदायगी कर रही। तभी मुख्यमंत्री को आज समीक्षा बैठक में दोबारा कहना पड़ा कि हुक्का बारों के खिलाफ सख्ती की जाए…
💥💥राजधानी के उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से जानकारी-पुलिस महकमे में जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल💥💥
बैठक खत्म होने के बाद उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि पुलिस महकमे में उच्च स्तर पर एक बड़ा फेरबदल किया जा सकता है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सचिवालय के अधिकारियों को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं. इस निर्देश के बाद माना जा रहा है कि एक-दो दिनों के भीतर आदेश जारी कर दिया जाए. इस फेरबदल में कई बड़े चेहरे प्रभावित हो सकते हैं...इस बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी डीएम अवस्थी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, डीजी जेल संजय पिल्लै, डीजी एंटी नक्सल ऑपरेशंस अशोक जुनेजा, एडीजी अरुण देव गौतम, एडीजी प्रदीप गुप्ता, एडीजी हिमांशु गुप्ता, आईजी इंटेलीजेंस डॉ आनंद छावड़ा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे ।