छत्तीसगढ़ के जिला दुर्ग में सट्टेबाजी की पोल खुल ना जाये… इसलिए सटोरियों ने ना सिर्फ एक कर्मचारी का किडनैप कर लिया, बल्कि रिहाई के एवज में 2 लाख की डिमांड भी कर दी। दुर्ग में सट्टे के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है, पुलिस की तफ्तीश में अब तक करीब 4 करोड रुपए के क्रिकेट सट्टे के बारे में खुलासा हो चुका है। पुलिस की जांच में अब तक बैंकों के 12 खातों से लेन-देन की बातें सामने आ रही है। सबसे अहम बात ये हैं कि सटोरिए मेडिकल प्रोडक्ट की कंपनी के नाम पर सट्टे का काला कारोबार चला रहे थे। वही कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर भी लोगों को भर्ती किया जाता था और बाद में उन्हें भी सट्टे के काम में ही लगा दिया जाता था।पुलिस ने अभी तक इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है इनमें बिहार,जगदलपुर, दुर्ग के रहने वाले लोग हैं पुलिस सभी लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि इस बड़े रैकेट के बारे में और भी कुछ जानकारी सामने आ सके दर असल अरुण मिश्रा नाम के युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई को बंधक बनाकर 2 लाख रुपये मांगे जा रहे है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए SSP बद्रीनारायण मीणा ने ASP संजय ध्रुव, नगर पुलिस
अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) नसर सिद्धीकी, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश जोशी एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी कौशलेन्द्र पटेल को बंधक हिमांशु मिश्रा को सही सलामत रेस्क्यु करने के निर्देश दिये। बंधक हिमांशु मिश्रा के संबंध में एवं तालपुरी स्थित अपार्टमेन्ट फ्लैट नं. 308 के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सिविल टीम, साईबर टीम, एवं थाना भिलाई नगर के संयुक्त टीम के साथ फ्लैट नं. 308 की घेराबंदी की गई जहाँ बंधक हिमांशु मिश्रा को अपार्टमेन्ट में उपस्थित मैनाक दत्ता, अयाज खान, के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया।अपार्टमेन्ट फ्लैट नं 308 में रेड कार्यवाही पर वहाँ उपस्थित लोगों द्वारा एक बडे क्रिकेट सट्टे का संचालन किये जाने का खुलासा हुआ। बंधक युवक हिमांशु मिश्रा ने पूछताछ पर बताया कि वो पेशे से ड्राईवरी का काम करता हूँ करीबन
20-25 दिन पहले रिक्की पारख के यहाँ नौकरी के लिए गया था। रिक्की पारख ने मुझे और मेरे बडे भाई अरूण मिश्रा को नौकरी देकर तालपुरी अपार्टमेन्ट फ्लैट नं. 308 में मैनाक दत्ता के पास काम करने भेज दिया। कुछ दिन काम करने के बाद मुझे और मेरे भाई को पता चला कुछ अवैध कारोबार ऑन लाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन हो रहा है फिर हम लोगों ने वहाँ नौकरी नहीं करने का निर्णय लिया लेकिन रिक्की पारख, मैनाक दत्ता द्वारा ये धमकी दी की यदि यहाँ से बाहर जाओगे तो तुम्हे जान से मरवा देंगे इसी बीच मेरा भाई अरूण मिश्रा
चकमा देकर अपार्टमेन्ट से निकल कर भाग गया मेरे भाई के जाने के बाद मेरे परिवार वालो से मुझे छोडने के एवज में 2 लाख रूपये की मांग करने लगे एवं मुझे बंधक बना कर मारपीट करने लगे । अपार्टमेन्ट में मैनाक दत्ता के द्वारा अपने अधिनस्थ कर्मचारियों को साथ रख कर क्रिकेट सट्टे का कारोबार चला रहा था ।रेड कार्यवाही में आरोपियों के कब्जे से 02 लैपटॉप, करीबन 35 नग मोबाईल, वाई फाई राउटर, अलग-अलग बैंको के पासबुक, एटीएम कार्ड, कम्प्युटर सेट बरामद किया गया। क्रिकेट सट्टे के कारोबार मे लगभग 3.5 करोड के लेनदेन का खुलासा हुआ है जिसके संबंध में बैंक से जानकारी प्राप्त की जा रही है। मैनाक दत्ता द्वारा अपेक्स सोल्युशन के नाम से कंपनी का संचालन उक्त अपार्टमेन्ट में कर रहा था उक्त कम्पनी
द्वारा मेडिकल से संबंधित प्रोडक्ट सप्लाई करने का काम संचालित हो रहा था इसके अलावा वाटर टैंक सफाई का भी काम संचालित हो रहा था जहाँ पर नौकरी के नाम से 10 लोगों को भर्ती किया गया था और उनके माध्यम से क्रिकेट सट्टे का संचालन मैनाक दत्ता द्वारा किया जा रहा था। मैनाक दत्ता द्वारा रिक्की पारख नामक व्यक्ति के साथ मिलकर बड़े स्तर पर क्रिकेट सट्टे का संचालन किया जा रहा था। BETBHAI9, REDDY, TIGER EXCHANGE, वेब साईट के माध्यम से आईडी बना कर क्रिकेट सट्टा खेलने वालों को उपलब्ध कराकर हार-जीत का खेल चल रहा था। उक्त अपार्टमेन्ट से मैनाक दत्ता सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है एवं
महावीर क्लाथ का संचालक रिखी पारख निवासी जलेबी चौक केम्प 2 फरार हो गया….!!!
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
बड़ी ख़बर:छत्तीसगढ़ के इस जिले में किडनैप युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस,तो खुली करोड़ों की सट्टेबाजी की पोल….मेडिकल कम्पनी के नाम पर चल रहा सट्टे का काला कारोबार…कंपनी में भर्ती कर लोगों को सट्टेबाजी में…..पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24
Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
Related Posts
Add A Comment