खरसियाछत्तीसगढ़

कवर्धा में घटित घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री मो. अकबर का किया पुतला दहन..!!

रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में आज कवर्धा में घटित घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री मो. अकबर का किया पुतला दहन..!!
विदित हो कि पिछले महीने नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान कवर्धा में हिन्दुओं द्वारा भगवा झंडा लगाए जाने पर छ्ग कांग्रेस मंत्री मोहमद अकबर खान के सह पर हिन्दुओं पर आक्रमण करते हुवे भगवा ध्वज का अपमान किया गया तथा उल्टा हिन्दुओं पर ही पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज करवा कर प्रताड़ित किया जा रहा है जिसके विरोध में दिनांक 10 नवंबर 2021 दिन बुधवार को राठौर चौक एवं सुभाष चौक खरसिया मे शाम 5 बजे छ्ग कांग्रेस मंत्री मोहमद अकबर खान का पुतला दहन किया गया।
जिसमे भाजपा खरसिया मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल,महामंत्री विजय शर्मा,पूर्व पार्षद सोनू अग्रवाल, ममता सोनू अग्रवाल, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य मनीष रावलानी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राधे राठौर, महामंत्री सौरभ अग्रवाल,विधानसभा खरसिया मीडिया सह प्रभारी शुभम कंकरवाल, भाजयुमो नगर मंत्री यश अग्रवाल,भाजयुमो कोषाध्यक्ष अखिल गर्ग,भाजयुमो सह कोषाध्यक्ष अभिषेक मित्तल,भाजयुमो सदस्य राहुल अग्रवाल,किशोर शर्मा,हेतराम बघेल,लाला राठौर,एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!