

रायगढ़। कांग्रेस नेता विभाष सिंह ठाकुर की माता सरतिला सिंह ठाकुर को आज शाम अचानक हार्ट अटैक आया जिससे उनका निधन हो गया है। वे 62 वर्षीय धर्म परायण महिला थी और पूरे परिवार को एकता के सूत्र में बांधकर रखने वाली थी। समाज में उनकी काफी प्रतिष्ठा थी। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर विष्णु लोक को गमन कर गई हैं।श्रीमती सरतिला सिंह विनोद सिंह ठाकुर ,विनय सिंह ठाकुर, विभाष सिंह ठाकुर एवं विकास सिंह ठाकुर की माता थी। उनके निधन से पूरे शहर में शोक की लहर है एवं घटना की खबर लगते ही उनके कोतरारोड निवास स्थान पर लोगो का तांता लगा हुआ है।मित्रों द्वारा बताएं मुताबिक कांग्रेसी नेता विभाग सिंह की माता सरतिला सिंह को उनके निवास स्थान पर शाम लगभग 7:00 बजे हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। उनका आज रविवार 14 नवंबर 2021 को अंतिम संस्कार कोतरा रोड राजीव नगर दूध डेयरी के पास स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।