रायगढ़। छत्तीसगढ़/चाइल्ड पोर्नग्राफी की आंच अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच गयी है। जहां स्थानीय मीडिया द्वारा जानकारी दी गयी कि मंगलवार देर शाम CBI की टीम ने कोरबा के दर्री जोन के सुमेधा इलाके में एक घर पर छापेमारी की है।स्थानीय व्यक्ति का इलेक्ट्रानिक्स समान की दुकान बताया जा रहा है। दुकान से काफी मात्रा में गैजेट्स और वीडियो क्लिप्स आदि जब्त किये गये हैं। कोरबा सहित देश के कुल 77 जगहों पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की है। यह पूरा मामला इंटरनेट पर (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) रैकेट चलाया जा रहा है…अपराधियों की तलाश में जुटा CBI,बीते मंगलवार को देश में 14 राज्यों में 77 स्थानों पर छापा मारा गया जिसमें छत्तीसगढ़ के कोरबा का भी नाम शामिल था,जांच एजेंसी ने उनके ठिकानों से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण,मोबाइल,लैपटॉप जब्त किए हैं।सीबीआई के प्रवक्ता ने मिडिया को बताये मुताबिक मध्यप्रदेश समेत देश के 14 राज्यों में यह छापेमारे की गई है। इस में कई अहम दस्तावेज और आपत्तिजनक सामग्री सीबीआई को मिली है। तलाशी का दौर जारी है। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह ही कोरबा जिले में सीबीआई की टीम पहुंची थी, लेकिन छापेमारी की कार्रवाई शाम में शुरू हुई। ये कार्रवाई इतनी गुप्त रखी गयी थी, कि स्थानीय पुलिस तक को जानकारी नहीं मिल पायी। इधर छत्तीसगढ़ में हुई इस छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में इस मामले को लेकर सीबीआई छापेमारी कर सकती है। आगे पढ़िए
💥यहां पड़ा है छापा💥
CBI का यह छापा देश भर में 77 स्थानों पर पड़ा। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कोंच (जालौन), मऊ, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, नोएडा, झांसी, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में पड़े। गुजरात के जूनागढ़, भावनगर, जामनगर, पंजाब के संगरूर, मलेरकोटला, होशियारपुर और पटियाला में कार्रवाई हुई है। बिहार के पटना, सीवान, हरियाणा के यमुना नगर, पानीपत, सिरसा और हिसार भी छापे की जद में आए हैं। ओडिशा के भद्रक, जाजापुर, ढेंकानाल और तमिलनाडु के तिरुवलुरे, कोयंबटूर, नमक्कल, सेलम और तिरुवन्नामलाई में भी छापे पड़े हैं। राजस्थान के अजमेर, जयपुर, झुंझुनू, नागौर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर, महाराष्ट्र के जलगांव, सलवाड़, धुले, छत्तीसगढ़ के कोरबा और हिमाचल प्रदेश के सोलन में भी CBI पहुंची है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में CBI की रेड….छत्तीसगढ़ के इस जिले में पहुंची सीबीआई की टीम….आइए जानते हैं क्या-क्या किया जब्त….और देश के 77 जगहों पर एक साथ छापा पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24
Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
Related Posts
Add A Comment