Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कार्मल स्कूल में कलावा और तिलक पर कथित प्रतिबंध का मामला गरमाया, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन,आंदोलन की दी चेतावनी…रूचि!!

    June 20, 2026

    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ मिर्ची 🚨
    रायगढ़ निगम में एल्डरमैन की सुगबुगाहट तेज, भाजपा की संभावित सूची में कई चर्चित चेहरे~संगठन में चर्चाओं का दौर तेज!!

    June 17, 2026

    गायों के नाम पर लाखों का खर्च, फिर भी चारा-पानी को तरस रहीं गौमाताएं?दूध देने वाली गायें VIP, बाकी भगवान भरोसे! रायगढ़ चक्रधर गौशाला पर गंभीर आरोप!!

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक 61 निकायों को मिला स्वच्छता पुरस्कार, राष्ट्रपति के हाथों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रहण किया स्वच्छता अवार्ड….और रायगढ़ नगर निगम महापौर ने भी किया पुरस्कार ग्रहण…..पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक 61 निकायों को मिला स्वच्छता पुरस्कार, राष्ट्रपति के हाथों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रहण किया स्वच्छता अवार्ड….और रायगढ़ नगर निगम महापौर ने भी किया पुरस्कार ग्रहण…..पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24

    Santosh KumarBy Santosh KumarNovember 20, 20210 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    (Aaaएजेंसी)नई दिल्ली:छत्तीसगढ़ को स्वच्छ अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सबसे स्वच्छ राज्य श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों अवार्ड ग्रहण किया. इस सम्मान समारोह में प्रदेश के सर्वाधिक 61 नगरीय निकायों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए हैं. कार्यक्रम में आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्य मंत्री कौशल किशोर भी शामिल रहे.इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने लगातार तीसरे साल स्वच्छतम् राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है, तो इसका श्रेय छत्तीसगढ़ के पौने तीन करोड़ लोगों को जाता है. मैं विशेष रूप से राज्य की महिलाओं को इसका श्रेय देना चाहूंगा, जिन्होंने शहरों से लेकर गांवों तक स्वच्छता की एक नई संस्कृति का निर्माण किया है.

    गौरतलब है कि भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्यमंत्रालय द्वारा हर साल देश के समस्त शहरों और राज्यों के मध्य स्वच्छ सर्वेक्षण का आयोजन किया जाता है. इसमें विभिन्न मापदंडों के अंतर्गत शहरी स्वच्छता का आंकलन किया जाता है. मुख्य रूप से घर-घर से कचरा एकत्रीकरण,कचरे का वैज्ञानिक रीति से निपटान, खुले में शौच मुक्त शहर, कचरा मुक्त शहर आदि का थर्ड पार्टी के माध्यम से आंकलन करते हुए नागरिकों के फीडबैक को भी इसमें शामिल किया जाता है. इसी आधार पर राज्यों और शहरों की रैंकिंग जारी कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों और शहरों को पुरस्कृत किया जाता है.छत्तीसगढ़ देश का ऐसा एक मात्र प्रदेश है, जहां पर नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी के सिद्धांतों के अनुरूप 9000 से अधिक स्वच्छता दीदियों द्वारा घर-घर से 1600 टन गीला और सूखा कचरा एकत्रीकरण करते हुए वैज्ञानिक रीति से कचरे का निपटान किया जा रहा है. इसके अलावा भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को देश का प्रथम ओडीएफ प्लस प्लस राज्य घोषित किया गया है.नई दिल्ली में पुरस्कार ग्रहण करने मुख्यमंत्री के साथ ही शहरी विकास मंत्री शिव कुमार डहरिया, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी,आवासीय आयुक्त एम गीता, स्वच्छ भारत मिशन के डायरेक्टर सौमिल रंजन चौबे आदि समारोह में उपस्थित रहे.

    💥नगर निगमों को मिला पुरस्कार💥

    स्वच्छ सर्वेक्षण,गार्बेज फ्री सिटी के लिए रायपुर के महापौर एजाज ढेबर,रायगढ़ के महापौर जानकी अमृत काटजू,अम्बिकापुर महापौर अजय तिर्की,भिलाई चरोदा के महापौर चंद्रकांत मांडले,बिलासपुर महापौर रामशरन यादव,चिरमिरी की महापौर कंचन जयसवाल,कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद,राजनांदगांव महापौर हेमासुदेश देशमुख,दुर्ग महापौर धीरज बकलीवाल के साथ ही नगर निगम के आयुक्त, नगर पालिका अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नोडल अधिकारियों ने पुरस्कार ग्रहण किया.

    💥छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक निकाय पुरस्कृत💥

    छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में अपना परचम लहराते हुए देश के स्वच्छ्तम राज्य के अपने दर्जे को बरकरार रखते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. छत्तीसगढ़ को न सिर्फ राज्य के रूप में बल्कि यहां के 61 शहरी निकायों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया. छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है जिसके सबसे ज्यादा निकाय पुरस्कृत किए जा रहे हैं. स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ वर्ष 2019 और 2020 में भी अग्रणी राज्य रहा है.

    💥इस तरह स्वच्छता में छत्तीसगढ़ ने मारी बाजी💥

    स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले 239 पुरस्कारों में से 67 पुरस्कार छत्तीसगढ़ से संबंधित हैं. यह बड़ी उपलब्धि है. इस सफलता के पीछे 10 हजार से अधिक स्वच्छता दीदीयां हैं. गांवों के 7 हजार 500 से अधिक गौठानों में लगभग 5 हजार स्व.सहायता समूहों की 70 हजार महिलाएं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण को बेहतर बनाने में जुटी हुई हैं. नरवा-गरवा-घुरवा-बारी कार्यक्रम से स्वच्छता अभियान को जोड़ा.सिंगल यूज प्लास्टिक बैन पर जोर दिया. 6-R पॉलिसी यानी रीथिंक, रियूज, रिसाइकिल, रिपेयर, रिड्यूस, रिफ्यूज के आधार पर काम किया इससे नए अपशिष्ट बनने की मात्रा कम होने लगी. बस्तियों में सामुदायिक और सार्वजानिक शौचालय बनाए.
    मानव मल प्रबंधन के लिए फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए, जहां सीवर का पानी ट्रीट होता है. लोगों को जागरुक करने के लिए स्वच्छता दीदियों ने डोर-टू-डोर जाकर लोगों को गीला-सूखा कचरा अलग रखने के लिए प्रशिक्षण दिया. नागरिकों की स्वच्छता संबंधी शिकायतों को 24 घंटे के अंदर निपटान के लिए टोल फ्री नंबर 1100 की व्यवस्था की गई. गूगल से सभी सार्वजानिक और सामुदायिक शौचालयों को जोड़ा गया ताकि लोग अपने आस-पास के शौचालय को फोन पर ही सर्च कर सकें. गोधन न्याय योजना से सफाई और आमदनी दोनों बढ़ी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ मिर्ची 🚨
    रायगढ़ निगम में एल्डरमैन की सुगबुगाहट तेज, भाजपा की संभावित सूची में कई चर्चित चेहरे~संगठन में चर्चाओं का दौर तेज!!

    June 17, 2026

    गायों के नाम पर लाखों का खर्च, फिर भी चारा-पानी को तरस रहीं गौमाताएं?दूध देने वाली गायें VIP, बाकी भगवान भरोसे! रायगढ़ चक्रधर गौशाला पर गंभीर आरोप!!

    June 17, 2026

    फेसबुक दोस्ती के बाद महिला को 6 साल तक ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, इतने लाख रुपये और जेवर ऐंठने वाला आरोपी गिरफ्तार!!

    June 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,272 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,590 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,386 Views
    Don't Miss

    कार्मल स्कूल में कलावा और तिलक पर कथित प्रतिबंध का मामला गरमाया, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन,आंदोलन की दी चेतावनी…रूचि!!

    By Santosh KumarJune 20, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़ के कार्मल विद्यालय…

    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ मिर्ची 🚨
    रायगढ़ निगम में एल्डरमैन की सुगबुगाहट तेज, भाजपा की संभावित सूची में कई चर्चित चेहरे~संगठन में चर्चाओं का दौर तेज!!

    June 17, 2026

    गायों के नाम पर लाखों का खर्च, फिर भी चारा-पानी को तरस रहीं गौमाताएं?दूध देने वाली गायें VIP, बाकी भगवान भरोसे! रायगढ़ चक्रधर गौशाला पर गंभीर आरोप!!

    June 17, 2026

    फेसबुक दोस्ती के बाद महिला को 6 साल तक ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, इतने लाख रुपये और जेवर ऐंठने वाला आरोपी गिरफ्तार!!

    June 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,272 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,590 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,386 Views
    Categories
    • Blog (638)
    • आस्था (25)
    • क्राइम (17)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,045)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.