



रायगढ।छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम पर सियासत तेज हो गई है. विपक्षी दल बीजेपी राज्य सरकार से पेट्रोल-डीजल से वैट की दरें कम करने की मांग कर रही है। वही बीजेपी इसको लेकर कई बार प्रदर्शन भी कर चुकी है जहां राज्य सरकार के द्वारा वैट नहीं घटाने के विरोध में भारती जनता पार्टी द्वारा आज पूरे प्रदेश में चक्काजाम किया गया। इसी क्रम में रायगढ़ के भाजपा पदाधिकारियों द्वारा रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग के ग्राम गेरवानी में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चक्का जाम कर पेट्रोल-डीजल पर वैट टैक्स कम करने की मांग की।वहीं पूरी तरह जर्जर हो चुकी गेरवानी मुख्य मार्ग के पुनर्निर्माण की भी मांग की गई। सम्बलपुरी मण्डल अध्यक्ष रामश्याम डनसेना के संयोजन में यहां चक्का जाम किया गया। बता दें कि मोदी सरकार के ऐलान के बाद से बीजेपी लगातार कांग्रेस सरकार से वैट कम करने की मांग कर रही। वहीं आज प्रदेशभर में प्रदर्शन कर बीजेपी ने अपनी आवाज बुलंद की।




आज के इस चक्का जाम में जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,ओपी चौधरी, विवेक रंजन सिन्हा, गुरूपाल सिंह भल्ला, जगन्नाथ पाणिग्रही, सुषमा खलखो, सुनीति राठिया,आशीष ताम्रकार, ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, श्रीमती शीला तिवारी, विनायक पटनायक, चंद्रप्रकाश पाण्डेय, महेश साहू, अरुण धार दीवान, विकास केडिया,राकेश रात्रे, डिग्रीलाल साहू, शांता साय,अरुण राय,सतीश बेहरा, रवि भगत, मनोज प्रधान, राधेश्याम राठिया, सीनू राव, कुम्भकर,प्रवीण द्विवेदी,गोपाल अग्रवाल,चमेली सिदार,विजय डनसेना, मुकेश अग्रवाल, बंशी चौधरी ,मोहरमती सरपच गेरवानी सिदार,उप सरपंच हजारू सिदार, राजेन्द्र सिदार, कन्हैया सिदार, सुरेश पंडा, सुरेंद्र भोय,आनंद भगत,ललित गुप्ता, उदयचंद साहू, देवसिंह सिदार,जकनेश्वर मिश्रा, सुरेश अग्रवाल,गुलाब पटेल, ललाट गुप्ता, शांता भगत,प्रताप बेहरा, लोकेश्वरी सिदार, संतोष यादव, दिनेश उरांव, मनोज राठौर,नवल कनेर,अरुण डनसेना सनद पटेल, संपत भगत,, शशिधर,भास्कर बेहरा, जतिन साव,नवल कनेर, शशिकांत शर्मा, रामश्याम डनसेना, खुशीराम,पवन अग्रवाल, प्रदीप राठौर, चमार सिंह, सुरेंद्र पांडेय,आकाश शर्मा, मीतेश शर्मा, कैलाश पंडा, सेवक पटेल,परदेशी प्रधान, चूड़ामणि पटेल,जुगल अग्रवाल, सावन चौहान, मनीष सोलंकी, जगत चौहान, शैलेश माली, अंकुर गोरख,अभिलाष कछवाहा, परदेश मिरी, खगेश देवांगन, परमेश्वर सिदार, मुंडा निराला, निकुंज शर्मा सहित गेरवानी व अन्य क्षेत्रों के भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे..!!

