छत्तीसगढ़

शक के नशे में हैवान बना पति, वारदात के बाद दूसरे राज्य भागने से पहले पकड़ाया~जानिए क्या है~पूरा मामला

रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रायगढ़।बिलासपुर जिले में एक गर्भवती महिला को उसके पति ने सब्बल से मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका था। जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार रात भी आरोपी ने पत्नी से विवाद के बाद सब्बल से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात कोनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक कोनी थानांतर्गत लोफदी फोकटपारा में पुसऊ राम केंवट का परिवार निवास करता है। पुसऊ राम ने अपनी बेटी संतोषी का विवाह जितेंद्र केंवट से किया था। बताया जा रहा है कि गंर्भवती होने पर संतोषी अपने मायके आई हुई थी। दामाद जितेंद्र केंवट भी ससुराल में ही आकर रह रहा था। आरोपी जितेंद्र केंवट को पत्नी की चरित्र पर शंका था।

जिसे लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे तैश में आकर जितेंद्र केंवट ने घर में रखे सब्बल से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मृतिका की बेटी ने अपने नाना-नानी को घटना की जानकारी दी।

परिजनों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोनी पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी। पुलिस की सक्रियता से आरोपी जितेंद्र केंवट को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी हत्या की वारदात के बाद दूसरे छत्तीसगढ़ से बाहर दूसरे राज्य भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने समय रहते आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!