रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रायगढ़।जूटमिल थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई,जहां दो युवक 11 केवी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गए।घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग भी कुछ समझ नहीं पाए।

🔹कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर स्थित महादेव ऑटो पार्ट्स दुकान में लगे बोर्ड का मरम्मत कार्य किया जा रहा था।दुकान के ठीक ऊपर से 11 केवी बिजली लाइन गुजरती है। काम के दौरान अचानक दोनों युवक उस हाइटेंशन वायर के संपर्क में आ गए और तेज धमाकेनुमा आवाज के साथ गिर पड़े!

युवक गंभीर रूप से झुलसे
हादसे में झुलसे युवकों की पहचान दीपक सिंह और रोहन सिंह के रूप में हुई है, जो छातामुड़ा नाका क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।दोनों युवक अपने दुकान में लगे बोर्ड फिटिंग का काम कर रहे थे!

करंट लगने के बाद दोनों के शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया। घटना के कुछ ही मिनटों में आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर स्थानीय वाहन से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुँचाया!

रायगढ़ अस्पताल से रायपुर रेफर
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए तत्काल रायपुर रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि दोनों युवकों को लगभग 40–60% तक गंभीर जलन आई है!



























