रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
रायगढ़।शहर के व्यस्त और संवेदनशील माने जाने वाले ढिमरापुर चौक के पास शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, अवैध बालू से भरा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर पुलिया पर चढ़ते समय अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी जद में आने से लगभग 8 लोग दब गए। पल भर में पूरे इलाके में हाहाकार और चीख-पुकार मच गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने शुरू किया तत्काल रेस्क्यू
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी तथा बिना देरी किए रेस्क्यू शुरू किया। सामूहिक प्रयास से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है!

ट्रैक्टर चालक भी निकाला गया बाहर
हादसे में दबे ट्रैक्टर चालक को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल किसी तरह की आधिकारिक जनहानि की पुष्टि नहीं की गई है,लेकिन घटनास्थल पर दो लोगों को चोट आई है,
इस मामले में नगर कोतवाल ने न्यूज़ मिर्ची के संपादक से कि पुष्टि और हादसे के बारे में कहा दो व्यक्तियों को चोट आई है,जिसमें एक व्यक्ति का पैर फैक्चर हो गया है,वहीं दूसरा व्यक्ति बेहोश हालत में था,जिसे दोनों एंबुलेंस के माध्यम से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया है!

