रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

लोकप्रिय
कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के असमय निधन से छत्तीसगढ़ पुलिस को अपूरणीय क्षति
रायगढ़/मुंगेली।
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के लिए अत्यंत दुःखद समाचार सामने आया है। मुंगेली जिले के जरहागांव थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर नंदलाल पैकरा का राजस्थान दौरे के दौरान हुए भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना से पुलिस महकमे के साथ-साथ पूरे प्रदेश में शोक की लहर फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर नंदलाल पैकरा पांच दिवसीय अवकाश पर अपने कुछ साथियों के साथ राजस्थान–दिल्ली की निजी यात्रा पर निकले थे। यात्रा के दौरान वे राजस्थान के भरतपुर क्षेत्र में सड़क किनारे स्थित एक ढाबे पर रुके।
SP.भोजराम पटेल ने न्यूज़ मिर्ची~24 से घटना कि पुष्टि करते हुए बताया कि हमारे जिले के बहादुर और होनहार सब इंस्पेक्टर नंदलाल पैकरा का दुःखद निधन हो गया है!!राजस्थान के किसी को ढाबे में खाना पैक करवाने गए हुए थें!जैसे ही वे ढाबे से बाहर आए, उसी समय अचानक एक कुत्ते के दौड़ने से वे सड़क की ओर बढ़ गए। तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक दूध टैंकर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ मौजूद साथियों ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
श्री पटेल ने कहा कि इस घटना से उनके गहरा आघात पहुंचा है।
घटना की सूचना मिलते ही मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने तत्काल भरतपुर पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी ली और आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं सहयोग के निर्देश दिए। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद पार्थिव शरीर को छत्तीसगढ़ लाया जाएगा।
गौरतलब है कि नंदलाल पैकरा पूर्व में धरमजयगढ़ एवं चक्रधर नगर कोतवाली में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे।वे अपने सौम्य स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के कारण पुलिस विभाग के साथ-साथ आम जनता में भी काफी लोकप्रिय थे।
उन्होंने अपने सेवा काल में कानून-व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
उनके असमय निधन से छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति पहुंची है। धरमजयगढ़, रायगढ़ और मुंगेली अंचल में शोक का माहौल है। साथी अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उन्हें एक कर्मठ, निडर और जनसेवक पुलिस अधिकारी के रूप में याद कर रहे हैं।