रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
‘गिरफ्तारी या आंदोलन’: बंटी डालमिया पर शिकंजा कसने एसपी को अल्टीमेटम
रायगढ़ और उड़ीसा के ट्रांसपोर्टरों के बीच भाड़ा, लोडिंग और वसूली को लेकर भड़के विवाद के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत हमीरपुर बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया है।इस निर्णय के साथ ही कोल परिवहन पर ब्रेक लग गया है और उड़ीसा से रायगढ़ की ओर आने-जाने वाले सैकड़ों ट्रक सीमावर्ती इलाकों में खड़े हो गए हैं।
क्या था~पूरा मामला…..
विगत दोनों तमनार थाना क्षेत्र हमीरपुर बॉर्डर में उड़ीसा के ट्रांसपोर्टरों द्वारा छत्तीसगढ़ के कुछ ट्रांसपोर्टरों को मारपीट कर 15 हजार की लूटपाट और बंधक बना दिया गया था!जैसी घटना की खबर तमनार थाना प्रभारी कमला पुसान को मिली घटनास्थल पर पहुंचकर बंधक बनें कुछ ट्रांसपोर्टरों को छुड़ाया, बताया जा रहा है!
कि स्थिति के बिगड़ते संकेतों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियातन बॉर्डर सील कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का फैसला लिया। इसके तहत ट्रकों की आवाजाही रोक दी गई, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बढ़ाई गई और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
ट्रांसपोर्टरों में आक्रोश,आखिर कब तक भगोड़ा बंटी डालमिया गिरफ्तार होगा!!
उड़ीसा ट्रांसपोर्ट विवाद और टपरिया बॉर्डर पर हुई हिंसक घटना को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले में नामजद आरोपी बंटी डालमिया की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज़ ट्रांसपोर्टरों और विभिन्न संगठनों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) रायगढ़ को ज्ञापन सौंपकर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

ज्ञापन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि टपरिया बॉर्डर हिंसा प्रकरण में बंटी डालमिया के विरुद्ध IPC की गंभीर धाराएं दर्ज हैं, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
🔴एसपी के आश्वासन के बावजूद ट्रांसपोर्टरों में असंतोष बरकरार है और सभी की निगाहें अब बंटी डालमिया की गिरफ्तारी पर टिकी हुई हैं।
https://www.instagram.com/reel/DTu0QBPDKKt/?igsh=MTR2b3pvbmxycTczNA==
