रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें`98279-50350

रायगढ़।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू करने को लेकर सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी है। गृह विभाग द्वारा जारी इस अधिसूचना के अनुसार रायपुर नगर क्षेत्र को औपचारिक रूप से पुलिस कमिश्नरेट घोषित किया गया है।यह व्यवस्था 23 जनवरी 2026 से लागू होगी। केवल निगम क्षेत्र में ही कमिश्नरी लागू होगी और ग्रामीण में अलग एसपी होंगे।

जारी अधिसूचना के अनुसार, रायपुर शहर के 21 थानों में अब कमिश्नरी सिस्टम लागू होगा। इसके साथ ही शहरी क्षेत्रों में पुलिसिंग व्यवस्था अधिक सशक्त, त्वरित और जवाबदेह बनेगी। अब कई अहम प्रशासनिक और वैधानिक अधिकार सीधे पुलिस कमिश्नर के पास होंगे, जिससे अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था से जुड़े फैसलों में अनावश्यक देरी नहीं होगी।

केवल शहरी क्षेत्र ही नहीं, बल्कि रायपुर ग्रामीण के 12 थानों को भी इस नई व्यवस्था के दायरे में शामिल किया गया है। इससे शहरी और ग्रामीण पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और अपराधियों पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करना आसान होगा।





