रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
शालीन स्कूल के आगे चला पीटा एक्ट का डंडा
रायगढ़।जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का सख्त रुख लगातार देखने को मिल रहा है। एसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा रोजाना अवैध कारोबार पर शिकंजा कसा जा रहा है।
इसी क्रम में एक बार फिर रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट के खिलाफ छापा मारकर हड़कंप मचा दिया।आज देर शाम रायगढ़ एसपी शशि मोहन सिंह एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में सीएसपी मयंक मिश्रा की टीम ने चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शालीन स्कूल के आगे दबिश दी। सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों और एक महिला को मौके से हिरासत में लिया है।
पुलिस को लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस रेड में पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक गतिविधियों के साक्ष्य भी जुटाए हैं। हिरासत में ली गई महिला के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है?
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है!!रायगढ़ पुलिस ने साफ संकेत दे दिया है कि जिले में किसी भी तरह के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
