रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350


रायगढ़।शहर के प्रतिष्ठित होटलों में शुमार होटल ट्रिनिटी एक बार फिर विवादों में आ गया है। सोमवार देर शाम रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल ट्रिनिटी स्थित 7 वीं मंज़िल पर संचालित सनराइज स्पा सेंटर में अचानक दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। इस छापेमारी से होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और देर रात तक यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना रहा।

पुलिस की इस कार्रवाई का नेतृत्व रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एडिशनल एसपी के मार्गदर्शन में सीएसपी मयंक मिश्रा ने सनराइज स्पा का किया पर्दाफाश। टीम में उप निरीक्षक ऐनु देवांगन ,कोतवाली साइबर थाना महिला,और साइबर थाने के आरक्षक राजेश पटेल, विक्रम सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

छापेमारी के दौरान 3 युवतियां और 2 युवक हिरासत में
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, छापे के दौरान पुलिस ने मौके से चार युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया। सभी को तत्काल कोतवाली थाना लाकर अलग-अलग एंगल से पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर की आड़ में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं,जिसकी शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं।

थाने के बाहर देर रात तक जमे रहे पत्रकार
जैसे ही होटल ट्रिनिटी में पुलिस रेड की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, वैसे ही जानकारी जुटाने के लिए देर रात तक कोतवाली थाना परिसर के बाहर पत्रकारों का जमावड़ा लगा रहा। पूरे घटनाक्रम को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
स्पा संचालक और होटल मैनेजर पर दर्ज हुआ अपराध
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने सनराइज स्पा के संचालक विनयकांत बरगद और होटल ट्रिनिटी के मैनेजर देवेंद्र सिंह उर्फ सोनू के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।पुलिस के द्वारा अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
धारा 7 के तहत क्यों हुई कार्रवाई?
सूत्रों ने बताया कि नियमानुसार किसी भी स्पा या इस प्रकार की गतिविधि का संचालन मस्जिद, मंदिर, स्कूल या कॉलेज से 200 मीटर की परिधि में नहीं किया जा सकता। होटल ट्रिनिटी के 7वें फ्लोर पर संचालित सनराइज स्पा इस नियम का उल्लंघन कर रहा था, जिसके चलते धारा 7 के तहत विशेष रूप से कार्रवाई की गई।
आज डीएसआर में होगा खुलासा
फिलहाल रायगढ़ पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी आज की पुलिस डीएसआर (डेली सिचुएशन रिपोर्ट) में सार्वजनिक करेगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गतिविधि से और कौन-कौन लोग जुड़े थे।
बने रहें ‘न्यूज़ मिर्ची 24’ के साथ, हर अपडेट सबसे पहले।





