Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़ में अपराध पर सीधी जंग~एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अवैध गतिविधियों पर घोषित जीरो टॉलरेंस!!

    February 19, 2026

    रायगढ़ जिला में 600 यूनिट मुफ्त बिजली की मांग तेज!!

    February 18, 2026

    🚨खौफनाक वारदात से कांपा महुआपाली~पुलिस ने दबोचा एक संदिग्ध,दूसरा अब भी फरार…देखिए CCTV वीडियो

    February 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»छत्तीसगढ़»रायगढ़ में अपराध पर सीधी जंग~एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अवैध गतिविधियों पर घोषित जीरो टॉलरेंस!!
    छत्तीसगढ़

    रायगढ़ में अपराध पर सीधी जंग~एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अवैध गतिविधियों पर घोषित जीरो टॉलरेंस!!

    Santosh KumarBy Santosh KumarFebruary 19, 20264 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    🚨अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करें थाना प्रभारी….एसएसपी शशि मोहन सिंह

    🚨अपराध समीक्षा बैठक में लंबित अपराधों के त्वरित निकाल, बीट सिस्टम सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

    🚨होली पर्व के मद्देनजर बदमाशों की धरपकड़ तेज करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और विजुवल पुलिसिंग के तहत नियमित कार्रवाई के निर्देश

    “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत गौवंश तस्करी और “ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई करने कहा गया

    रायगढ़।उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह द्वारा आज पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों,थाना/चौकी प्रभारियों और शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक के प्रारंभ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सभी राजपत्रित अधिकारी जिला स्तरीय क्राइम मीटिंग से पूर्व अपने-अपने अनुविभाग स्तर पर थाना प्रभारी एवं विवेचकों की बैठक लें, ताकि गंभीर अपराधों की समीक्षा और विवेचना की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

    उन्होंने विवेचकों के मार्गदर्शन हेतु समय-समय पर कार्यशालाएं आयोजित करने और सामान्य अपराध जैसे मारपीट, जुआ-सट्टा एवं आबकारी से संबंधित मामलों का सात दिवस के भीतर निकाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे लंबित प्रकरणों की संख्या नियंत्रित रहे।

    उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल रिपोर्ट, शराब मुलाहिजा रिपोर्ट या पटवारी नक्शा जैसे कारणों से अपराध लंबित न रहें, इसके लिए संबंधित अधिकारी समन्वय स्थापित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।

    एसएसपी श्री सिंह ने जिले में लागू बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर देते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक बीट प्रभारी अपने क्षेत्र की संपूर्ण जानकारी रखे और घटना, दुर्घटना या आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचे।

    बैठक में लंबित अपराध,गुम इंसान, मर्ग और शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित निकाल के निर्देश दिए गए।सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात डीएसपी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा हिट एंड रन मामलों की नियमित समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा गया।

    बैठक में एसएसपी ने रेंज स्तरीय“सशक्त ऐप”का अधिकाधिक उपयोग कर चोरी के वाहनों को ट्रेस करने,जिले के सीसीटीवी कैमरों को “त्रिनयन ऐप”से जोड़ने और बीट स्तर पर अधिक से अधिक नागरिकों को “साइबर प्रहरी”से जोड़ने के निर्देश दिए। थाना आने वाले प्रत्येक नागरिक से अनुभव”गूगल फॉर्म के माध्यम से फीडबैक लेने और नवीन कानूनों के तहत थानों में रजिस्टरों का विधिवत संधारण एवं नियमित इंद्राज सुनिश्चित करने कहा गया।

    आगामी होली पर्व को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि त्योहारों में शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।विजुवल पुलिसिंग के तहत प्रतिदिन तीन सवारी, डिंक एंड ड्राइव जैसे यातायात उल्लंघनों पर सख्ती से कार्रवाई करने निर्देशित किया गया।

    उन्होंने“ऑपरेशन शंखनाद”के तहत गौवंश तस्करी पर विशेष निगरानी रखते हुए सतत कार्रवाई करने तथा“ऑपरेशन आघात”के तहत अवैध शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध जिले के प्रत्येक क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और वैश्यावृत्ति जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में संचालित नहीं होने दिया जाए।उन्होंने कहा कि रायगढ़ पुलिस अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है और जिस थाना क्षेत्र में लापरवाही पाई जाएगी, वहां के थाना प्रभारी के विरुद्ध जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।

    बैठक में एडिशनल एसपी अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया प्रभात पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह,हेडक्वार्टर डीएसपी सुशांतो बनर्जी सहित जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी और शाखा प्रमुख उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    🚨खौफनाक वारदात से कांपा महुआपाली~पुलिस ने दबोचा एक संदिग्ध,दूसरा अब भी फरार…देखिए CCTV वीडियो

    February 18, 2026

    CG:ज्वेलरी व्यापारी पर जानलेवा हमला, करोड़ों के जेवरात लूटे…आगे पढ़िए क्या कहते हैं~IG

    February 18, 2026

    रायगढ़ में गौ तस्करों की उलटी गिनती शुरू — एसपी शशि मोहन सिंह की सख्त कार्रवाई!!

    February 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,525 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,273 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,195 Views
    Don't Miss

    रायगढ़ में अपराध पर सीधी जंग~एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अवैध गतिविधियों पर घोषित जीरो टॉलरेंस!!

    By Santosh KumarFebruary 19, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 🚨अवैध गतिविधियों पर जीरो…

    रायगढ़ जिला में 600 यूनिट मुफ्त बिजली की मांग तेज!!

    February 18, 2026

    🚨खौफनाक वारदात से कांपा महुआपाली~पुलिस ने दबोचा एक संदिग्ध,दूसरा अब भी फरार…देखिए CCTV वीडियो

    February 18, 2026

    CG:ज्वेलरी व्यापारी पर जानलेवा हमला, करोड़ों के जेवरात लूटे…आगे पढ़िए क्या कहते हैं~IG

    February 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,525 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,273 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,195 Views
    Categories
    • Blog (531)
    • आस्था (23)
    • घरघोड़ा (17)
    • छत्तीसगढ़ (962)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (6)
    • बड़ी खबर (12)
    • राजनीति (63)
    • रायगढ़ (190)
    • शिक्षा (18)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.