रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
रायगढ़।जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शादी समारोह उस वक्त दहशत में बदल गया, जब असामाजिक तत्वों ने खुलेआम हिंसा करते हुए एक नाबालिग बालक की जान लेने की कोशिश की।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सामुदायिक भवन बुधबधन तालाब के पास आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। अचानक समारोह के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने नाबालिग बालक और एक अन्य युवक पर बेरहमी से हमला कर दिया।
हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर हालात को संभाला, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि हमले में एक युवक का कान का पर्दा फट गया है, जबकि दूसरा युवक गंभीर अवस्था में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है।

सूत्रों की मानें तो घटना के बाद दो युवकों को लघु हुलिया (सामान्य/आंशिक चोटों की स्थिति) में कोतवाली थाना लाया गया।

बहरहाल पीड़ित परिवार कोतवाली थाने पहुंचा!जहां अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दी गई है-तथा समाचार लिखे जाने तक पुलिस के द्वाराFir दर्ज नहीं किया गया है
