रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

रायगढ़।जेल महानिदेशक के निर्देशानुसार जेल विभाग द्वारा संचालित “निश्चय कार्यक्रम” के अंतर्गत रविवार, 22 फरवरी 2026 को जिला जेल रायगढ़ में बंदियों के लिए आध्यात्मिक एवं प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रायगढ़ के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ जेल अधीक्षक जी.एस.शोरी द्वारा किया गया।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था की नंदनी बहन,कुंती बहन, संतोषी बहन तथा ब्रह्माकुमार चन्द्रिका भाई ने बंदियों को सकारात्मक चिंतन, आत्म-सुधार, क्रोध नियंत्रण एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।

वक्ताओं ने कहा कि परिस्थितियाँ कैसी भी हों, व्यक्ति अपने विचारों और संकल्पों के माध्यम से अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।सत्र के दौरान बंदियों को ध्यान (मेडिटेशन) का अभ्यास कराया गया तथा नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम से बंदियों को मानसिक शांति और आत्मिक सशक्तिकरण का अनुभव हुआ। बंदियों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम की सफलता पर जेल प्रशासन ने ब्रह्माकुमारी संस्था के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।कार्यक्रम का शुभारंभ जेल अधीक्षक जी.एस. शोरी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था की नंदनी बहन, कुंती बहन, संतोषी बहन तथा ब्रह्माकुमार चन्द्रिका भाई ने बंदियों को सकारात्मक चिंतन, आत्म-सुधार, क्रोध नियंत्रण एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम की सफलता पर जेल प्रशासन ने ब्रह्माकुमारी संस्था के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
