रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350
उपाध्यक्ष,महामंत्री व सचिवों की घोषणा, कार्यकर्ताओं में उत्साह
रायगढ़।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी, रायगढ़ शहर की अनुमोदित कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।इस नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ शहर के अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में गठित इस कार्यकारिणी में अनुभवी और सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी इन नेताओं को रायगढ़ शहर कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
नारायण घोरे
मदन महत
को सौंपी गई है। दोनों नेता लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
महामंत्रियों की मजबूत टीम घोषित

संगठनात्मक कार्यों को गति देने के लिए महा मंत्री पद पर निम्न नेताओं की नियुक्ति की गई है—
विकास ठेठवार
आशीष शर्मा
वसीम खान
मनीष देवांगन
श्रीमती संजुक्ता सिंह
दीपक बी. सिंह
अनुराम गुप्ता
विनोद महेश
सत्यप्रकाश शर्मा
लीनू जार्ज
अमृत काटजू
रवि पाण्डेय

सचिवों की सूची जारी
जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ शहर में सचिव पद पर—
मतोष परमानिक
भरत तिवारी
अजहर हुसैन
अभिषेक शर्मा
देव साहू
विमल यादव
को नियुक्त किया गया है।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर रहेगा फोकस
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, आम जनता की समस्याओं को उठाना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

