Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    🚨हुक्का बार पर पुलिस की कार्रवाई, ‘Butterfly Bliss’ में अवैध तंबाकू कारोबार का खुलासा…🚨

    April 13, 2026

    तम्बाकू पिसाई से हवा में घुल रहा जहर, गुड़ाखू फैक्ट्री से परेशान मोहल्लेवासी ने कहा कैंसर और श्वास रोग का बढ़ता खतरा

    April 13, 2026

    जशपुर से रायगढ़ जा रही वासूदेव बस में 96 हजार की प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त…अन्दर पढ़िए पूरी न्यूज़!!

    April 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»Blog»अंतिम छोर में ओडिशा से घिरे गांव सांकरा में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने की रात्रिकालीन जनचौपाल।
    Blog

    अंतिम छोर में ओडिशा से घिरे गांव सांकरा में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने की रात्रिकालीन जनचौपाल।

    Santosh KumarBy Santosh KumarFebruary 27, 20265 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    ✍️सारंगढ रिपोर्टर गौतम बंजारे

    कलेक्टर ने आवास, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य जैसे बुनियादी सुविधा के बारे में ग्रामीणों से किया संवाद।

    गांव में कलेक्टर के आगमन से ग्रामीणों में उत्साह।

    जेजेएम में पाइप लाइन कार्य से हुए गड्ढे और सड़क का मरम्मत नहीं हो, तब तक ठेकेदार के भुगतान रोकने कलेक्टर के निर्देश।

    खराब चावल मिलने की शिकायत पर कलेक्टर ने पंचनामा तैयार करने के निर्देश दिए।
    सारंगढ़ बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जिले के अंतिम छोर में ओड़िशा से घिरे जिले के गांव  सांकरा में बुधवार को रात्रिकालीन जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सरिया तहसील के इस गांव में जगन्नाथ मंदिर के प्रांगण में खाट पर बैठक कर कलेक्टर ने चौपाल में लोगों से मुलाक़ात की, जिसमें जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, जिला एवं ब्लॉक स्तर के सभी विभागों के अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, एसडीएम सारंगढ़ वर्षा बंसल उपस्थित थीं। यह गांव जिला मुख्यालय से लगभग 54 किलोमीटर दूर स्थित है, जहाँ जनसंख्या 5500 से अधिक है। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।ग्रामीण सुबल दीवान ने कहा कि  इतने दूरस्थ क्षेत्र में कलेक्टर का रात्रिकालीन चौपाल लगाकर समस्याएं सुनना सराहनीय पहल है।

    गांव में 6 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। जर्जर भवन के संबंध में प्रस्ताव की जानकारी ली गई और शीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया गया। महतारी वंदन योजना से 1068 हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल (12वीं तक) में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की,  “शिक्षक अक्सर समय से पहले चले जाते हैं” इस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर प्राथमिक स्कूल में पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण का भी आदेश दिया गया। कक्षा 5वीं के छात्र रोहन पातर ने कलेक्टर बनने की इच्छा जताई। इस पर कलेक्टर ने उसे प्रोत्साहित करते हुए खूब पढ़ाई करने की सलाह दी।

    चौपाल में कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान में गोदाम की कमी और खराब चावल वितरण की शिकायत पर पंचनामा कर चावल वापस करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 290 आवास स्वीकृत हैं, जिनमें 245 पूर्ण हो चुके हैं और 45 अपूर्ण हैं। कलेक्टर ने बरसात से पहले सभी आवास पूर्ण करने की अपील की। उन्होंने बताया कि अब राशि तीन किश्तों में मिल रही है और किसी भी समस्या पर सचिव से संपर्क किया जा सकता है।

    शकलेक्टर ने जल जीवन मिशन के पाइप लाइन कार्य में सीसी रोड को गड्ढा कर, पुनः समतलीकरण नहीं करने की शिकायत पर कलेक्टर ने कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कार्य के गुणवत्ता जांच के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि कार्य पूर्ण होने तक ठेकेदार का भुगतान रोका जाएगा।

    उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित है, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग का प्रस्ताव भेजा गया है। दवाइयों की कमी की शिकायत पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि कैल्शियम टैबलेट की आपूर्ति शीघ्र होगी। गांव में 4 कुष्ठ रोगी चिन्हित हुए हैं। फाइलेरिया की दवा सभी को लेने की अपील की गई। 23 वर्षीय मीनाक्षी को बीपीएल सूची में नाम नहीं होने से पेंशन नहीं मिल रही है, जिसकी जांच के निर्देश दिए गए। दिव्यांग दिनेश कुमार दीवान को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश समाज कल्याण विभाग को दिए गए।

    गांव में लो वोल्टेज की समस्या बताई गई, 132 केवी ट्रांसफार्मर होने के बावजूद भूमि विवाद के कारण लाइन विस्तार नहीं हो पा रहा है। अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर जिला आबकारी अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। सरपंच गोपीनाथ प्रधान ने बताया कि गांव में कई स्थानों पर शराब की बिक्री हो रही है। महिलाओं ने ग्राम संगठन सक्रिय नहीं होने की शिकायत की। इस पर जिला पंचायत सीईओ को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।

    “सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सबसे दूरस्थ सांकरा गांव, ओड़िशा से घिरा है, जहां बुधवार को रात्रिकालीन जनचौपाल लगाया गया था। जिला एवं ब्लाक अधिकारी भी नागरिकों की मांग और समस्या से रूबरू हुए। इस पहल का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं, इसकी जमीनी हकीकत जानना है। चौपाल में ग्रामीणों से मांग और शिकायत प्राप्त हुआ है जिसे गंभीरतापूर्वक जिला प्रशासन द्वारा निराकरण किया जाएगा।”

    बाइट/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    गेरवानी-लाखा में शांभवी इस्पात के खिलाफ बढ़ा जनाक्रोश, 21 अप्रैल की जनसुनवाई से पहले ग्रामीण लामबंद!!

    April 12, 2026

    एसएसपी शशि मोहन सिंह के मुख्य आतिथ्य में एनटीपीसी लारा एनर्जी कप 2026 का भव्य शुभारंभ!!

    April 12, 2026

    एंट्री कर लौटते समय ट्रेलर की चपेट में आया चालक, मौके पर मौत — तमनार में फिर लापरवाही का कहर!!

    April 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,572 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,337 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,270 Views
    Don't Miss

    🚨हुक्का बार पर पुलिस की कार्रवाई, ‘Butterfly Bliss’ में अवैध तंबाकू कारोबार का खुलासा…🚨

    By Santosh KumarApril 13, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 🚨ऑपरेशन “आघात” के तहत…

    तम्बाकू पिसाई से हवा में घुल रहा जहर, गुड़ाखू फैक्ट्री से परेशान मोहल्लेवासी ने कहा कैंसर और श्वास रोग का बढ़ता खतरा

    April 13, 2026

    जशपुर से रायगढ़ जा रही वासूदेव बस में 96 हजार की प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त…अन्दर पढ़िए पूरी न्यूज़!!

    April 13, 2026

    औद्योगिक सुरक्षा को लेकर युवा कांग्रेस का ऐतिहासिक घेराव, विभाग कार्यालय में तालाबंदी
    सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे, भारी पुलिस बल रहा तैनात…देखिए वीडियो

    April 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,572 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,337 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,270 Views
    Categories
    • Blog (601)
    • आस्था (25)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,016)
    • छाल (4)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (18)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.