Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा का ट्रिपल इंजन सिटी कोतवाली के चौखट पर~दीपक

    April 23, 2026

    मैरिन ड्राइव मारपीट कांड: 9 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिरासत में — हत्या के प्रयास की धाराएं जुड़ी!!

    April 23, 2026

    ⚡ बिजली कटौती पर भड़का आक्रोश: एनएसयूआई का प्रदर्शन, अधिकारियों को थमाया हाथ का पंखा!!

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»छत्तीसगढ़»CG:आखिर कौन है-यह अभिषेक और अमृत-कार्रवाई के बाद भी बेखौफ कोयल का खेल जारी!
    छत्तीसगढ़

    CG:आखिर कौन है-यह अभिषेक और अमृत-कार्रवाई के बाद भी बेखौफ कोयल का खेल जारी!

    Santosh KumarBy Santosh KumarMarch 7, 2026449 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350

    रायगढ़।धरमजयगढ़ क्षेत्र इन दिनों अवैध कोयला खनन और तस्करी का गढ़ बनता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि कोयला माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि खुलेआम चेन माउंटेन मशीन के जरिए जंगल क्षेत्र में अवैध उत्खनन किया जा रहा था।

    जब यह मामला पूरे नगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना, तब जाकर स्थानीय प्रशासन और खनिज विभाग की टीम हरकत में आई और बोरो वनपरिक्षेत्र में पहुंचकर कार्रवाई की।

    और वहीं कार्रवाई के दौरान मौके से चेन माउंटेन मशीन जब्त की गई और अवैध कोयला थाना लाया गया। हालांकि कार्रवाई से पहले कई वाहन और जेसीबी मशीनें मौके से फरार हो गईं। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए,क्या अवैध खनन करने वालों को पहले ही कार्रवाई की भनक लग गई थी?

    मिली जानकारी अनुसार बताया जाता है कि बोरो वनपरिक्षेत्र के साथ-साथ संगरा गांव में भी लंबे समय से अवैध कोयला खनन का खेल जारी था। माफिया जंगल के रास्तों का इस्तेमाल कर ट्रैक्टर और पिकअप वाहनों के माध्यम से कोयला निकालकर क्षेत्र में सप्लाई कर रहे थे। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए केवल आवागमन के रास्तों को बंद किया, क्योंकि कोयला जब्ती का अधिकार खनिज विभाग के पास है। परिणामस्वरूप संगरा गांव में अवैध कोयले की बड़ी मात्रा डंपिंग के रूप में पड़ी रही।

    वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि प्रशासन को चाहिए था कि इस डंपिंग कोयले को जब्त कर सुरक्षित स्थान पर रखा जाता, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जब इस संबंध में संबंधित विभागों से जानकारी चाही गई तो हर विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालता नजर आया।

    और इसी बीच बीते दिनों संगरा गांव में डंपिंग कोयला ट्रैक्टर के माध्यम से ले जाए जाने की सूचना सामने आई। विभागीय सूत्रों के अनुसार पुलिस को इसकी जानकारी पहले ही मिल चुकी थी, लेकिन कार्रवाई का आभाव और लेकिन फिर होली पर्व के माहौल के ने कार्रवाई के मानो मजबूर कर दिया। और वहीं आखिरकार पुलिस सुबह-सुबह संगरा गांव पहुंची, जहां कोयला लदा एक ट्रैक्टर खड़ा मिला।

    ट्रैक्टर के पास एक व्यक्ति भी मौजूद था, जिसने पुलिस को बताया कि ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो जाने के कारण वह वहीं खड़ा है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कोयला सहित जब्त कर थाना लाया, जिसके बाद यह खबर स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया में तेजी से फैल गई। मौके पर मौजूद व्यक्ति की पहचान ग्राम बोरो निवासी सज्जाद उर्फ जादू के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की।

    स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक

    वहीं मामले में थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव के अनुसार, अवैध कोयला परिवहन के मामले में फरार मुख्य आरोपी को सहायता देने के आरोप में सज्जाद उर्फ जादू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है, जबकि मुख्य आरोपी की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। उसके विरुद्ध BNS की धारा 107 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और प्रयुक्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है।

    वहीं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धरमजयगढ़ के समक्ष प्रस्तुत मामले में पुलिस द्वारा दाखिल अभियोग पत्र और अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया। इस्तगासा के अनुसार 2 मार्च की रात ग्राम बोरो के जंगल क्षेत्र में अवैध कोयला चोरी की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची थी, जहां कथित कोयला चोर मौके से फरार हो गए थे। इसी दौरान सज्जाद मोहम्मद उर्फ जादू वहां मिला। वहीं पुलिस के अनुसार उसने पुलिस को सूचना देने के आरोप में आवेदक पक्ष के साथ दुर्व्यवहार किया और समझाइश के बावजूद शांत नहीं हुआ। थाना परिसर में भी उसने गाली-गलौज और मारपीट की धमकी दी। शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

    वहीं मामले की सुनवाई के दौरान एसडीएम न्यायालय ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 130 के तहत प्रारंभिक आदेश जारी करते हुए सज्जाद मोहम्मद को 2 लाख रुपये की व्यक्तिगत जमानत या सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। निर्धारित समय में जमानतदार प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उसे जेल वारंट जारी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    बहरहाल इस पूरे घटनाक्रम के बाद भी कई सवाल अब भी अनुत्तरित हैं,आखिर इस मामले में वास्तविक सरगना , मास्टरमाइंड कौन है?

    स्थानीय सूत्रों के मुताबिक अमृत और अभिषेक मिलकर काम कर रहे हैं!

    रायगढ़ जिले के अमृत का नाम सामने आया रहा है,और कोरबा थाना क्षेत्र के अभिषेक…दोनों खिलाड़ी मिलकर इस काले खेल में माहिर बताये जा रहे हैं।।।

    तथा अवैध कोयला परिवहन की मुख्य कड़ी  किस अधिकारी से जुड़ी है?और सबसे बड़ा सवाल, धरमजयगढ़ क्षेत्र में अवैध कोयला खनन पर आखिर कब लगाम लगेगी?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    भाजपा का ट्रिपल इंजन सिटी कोतवाली के चौखट पर~दीपक

    April 23, 2026

    📱खोए मोबाइल मिले वापस: पुलिस की मुहिम से लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान!!

    April 20, 2026

    NTPC लारा में बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई!!

    April 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,212 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,585 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,367 Views
    Don't Miss

    भाजपा का ट्रिपल इंजन सिटी कोतवाली के चौखट पर~दीपक

    By Santosh KumarApril 23, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले कि छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें पार्षद से मारपीट और…

    मैरिन ड्राइव मारपीट कांड: 9 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिरासत में — हत्या के प्रयास की धाराएं जुड़ी!!

    April 23, 2026

    ⚡ बिजली कटौती पर भड़का आक्रोश: एनएसयूआई का प्रदर्शन, अधिकारियों को थमाया हाथ का पंखा!!

    April 22, 2026

    रायगढ़ में सामूहिक विवाह की पहल: पांच जोड़ों को मिला नया जीवन, समाज ने दिया साथ!!

    April 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,212 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,585 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,367 Views
    Categories
    • Blog (614)
    • आस्था (25)
    • क्राइम (17)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (1,021)
    • छाल (4)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.