छत्तीसगढ़ी संस्कृति परिषद के सदस्यों के नाम घोषित…ममता चंद्राकर, विनोद वर्मा सहित ये हैं दिग्गजों के नाम…. जिसमें रायगढ़ का भी नाम शामिल देखिये लिस्ट….पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24


रायगढ़ 29 नवंबर 2021। छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। आज संस्कृति विभाग की तरफ से सदस्यों के नामों का ऐलान कर दिया गया। सूची में 15 नाम शामिल हैं, जिन्हें परिषद में जगह दी गयी है। परिषद के उपाध्यक्ष संस्कृति मंत्री होंगे, साहित्य, आदिवासी लोक कला, चित्रकला, मूर्तिकला, नाटक, शास्त्रीय लोक संगीत और नृत्य क्षेत्र के लिए लोगों को चुना गया है। 👇आगे पढ़े 👇

💥💥इन्हें दी गयी है जगह💥💥
साहित्य में अंबिकापुर के विजय गुप्त, आदिवासी लोककला में भूपेश तिवारी, कोंडागांव, चित्रकला मूर्तिकला में भिलाई की सुनीता वर्मा, नाटक के लिए भूपेंद्र साहू रायपुर, शास्त्रीय लोक संगीत ममता चंद्राकर, नृत्य में कालीचरण यादव बिलासपुर,वासंती वैष्णव रायगढ़,संस्कृति परिषद में बस्तर के सांसद दीपक बैज को भी सदस्य बनाया गया है।इनके अलावा साहित्य अकादमी के लिए ईश्वरसिंह दोस्त,पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी पीठ के लिए भिलाई के ललित कुमार,श्रीकांत वर्मा पीठ के लिए बिलासपुर के रामकुमार तिवारी,आदिवासी एवं लोक कला अकादमी के सदस्य अंबिकापुर से नवल शुक्ल और योगेंद्र त्रिपाठी, भिलाई के नाम हैं। अध्यक्ष CM बघेल ने 2 सदस्यों को अपनी ओर से मनोनीत किया है। उनमें विनोद वर्मा और आर्ट डायरेक्टर जयंत देशमुख शामिल है…!!






















