


रायगढ़।छत्तीसगढ़ के जिले जांजगीर चांपा से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है,प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार खनिज विभाग ने देवरी और शिवरीनारायण क्षेत्र में 12 वाहनों पर कि गयी है कार्यवाही…. स्थानीय कलेक्टर के निर्देशन पर खनिज उड़नदस्ता दल प्रभारी आदित्य मानकर के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा खनिज मिट्टी/ मुरूम के अवैध उत्खनन परिवहन करते हुए 3 जेसीबी एवं 6 ट्रैक्टर वाहनों एवं 3 खनिज मिट्टी ईट से भरे ट्रैक्टर वाहनों को जप्त किया गया है।जहां सभी वाहनों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत कार्रवाई की गई है….सभी वाहनों को जप्त कर थाना शिवरीनारायण के अभिरक्षा में रखी गई है।आज की कार्यवाही में खनिज निरीक्षक आदित्य मानकर ,पी.डी जाड़े सावंत सूर्यवंशी और एमआर वर्मा शामिल रहे…!!