
रायगढ़-सड़क दुर्घटना में DSP की गाड़ी की चपेट में आकर एक बच्चें की मौत के मामले में पुलिस ने डीएसपी को गिरफ्तार कर लिया है।पूरा मामला रायगढ़ शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। यहां पिछले 22 नवंबर को 12 साल का लव्य मोदी सायकल से स्टेडियम रोड की तरफ जा रहा था, तभी सड़क पर खड़ी एक कार के चालक ने अपना दरवाजा खोल दिया था, जिससे टकराकर सायकल सवार लव्य सड़क पर गिर गया और वह सामने से आ रही डीएसपी की गाड़ी की चपेट में आ गया था। इस दुर्घटना में जहां गंभीर रूप से घायल बच्चें की मौत हो गयी थी,

वही दुर्घटना के वक्त गाड़ी को खुद CAF के DSP कुंजराम चौहान चला रहे थे।सड़क दुर्घटना पर चक्रधरनगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी थी। वही इस पूरे मामले पर आम लोगों की भी नजर थी, क्योंकि दुर्घटना डीएसपी के द्वारा चलाये जा रहे गाड़ी से हुआ था। एसपी अभिषेक मीणा ने इस पूरे घटनाक्रम पर जल्द से जल्द जांच पूरी कर निष्पक्ष कार्रवाई का लोगों को भरोसा दिलाया था।जहां एसपी अभिषेक मीणा के निर्देश पर एडिशनल एसपी लखन पटले के मार्गदर्शन पर टीआई अभिनव कांत ने आज सड़क दुर्घटना में बच्चें की मौत के मामले में आरोपी बने डीएसपी कुंजराम चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी के खिलाफ धारा 304 ए गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज किया गया है।।