
रायगढ़।छत्तीसगढ़ के मुंगेली क्षेत्र में चोरों ने पुलिस के दो घरों को बनाया अपना निशाना…..पुलिस कॉलोनी में चोरी से मचा हड़कंप….. प्राप्त जानकारी के मुताबिक,चोर अब पुलिसवालों के घर ही चोरी करने लगे हैं…और वो एक नहीं, दो-दो पुलिसकर्मियों के घर पर एक साथ। मामला मुंगेली का है, जहां पुलिस कॉलोनी में चोरों ने एक साथ दो पुलिसकर्मियों के घरों को अपना निशाना बनाया और कीमती सामान पार कर दिये। वही पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में अपराध दर्ज कर चोरों की पतासाजी करने के बजाये अपनी ईज्जत बचाने FIR दर्ज करने में हिलहवाला करती नजर आ रही है। यहां शातिर चोरो ने कोतवाली थाना में पदस्थ एक आरक्षक के मकान सहित SDOP के गनमैन के मकान को अपना निशाना बनाया है।बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना में पदस्थ आरक्षक योगेश यादव बीते रात नाईट डयूटी पर था। घर में कोई नही होने के कारण घर पर उसने ताला लगा दिया था। वही एसडीओपी के गनमैन के पद पर कार्यरत दूजराम साहू कहीं बाहर गया हुआ था। दोनों जवानों के घर पर ताला लगा हुआ था। जिसका फायदा उठाते हुए शातिर चोरों ने जिले की सुरक्षा की कमान संभालने वाले पुलिस जवानों के घर को ही अपना निशाना दिया, और मकान का ताला तोड़कर अंदर घूस गये। जिसके बाद इत्मीनान से एक एक सामान को निकालकर अपने काम की चीज़ और नगदी सहित अन्य सामानों की चोरी कर फरार हो गए।जब सुबह घटना की जानकारी सामने आई तो पुलिस अफसरों के होश उड़ गये, आनन-फानन में एसडीओपी एस.आर.धृतलहरे पुलिस कॉलोनी में घटनास्थल पर पहुंचे और चोरी की जानकारी ली गयी। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित पुलिस कालोनी में हुए इस सनसनीखेज ढंग से चोरी की जानकारी सुबह से ही पुलिस को है, लेकिन घटना की जानकारी के घंटो बाद भी पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज करने में हिल हवााला करती नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि एसडीओंपी का गनमैन दूजराम साहू जिले से बाहर है, इसलिए घर में हुए चोरी का आकलन नही किया जा सका है, लेकिन कोतवाली थाना में पदस्थ आरक्षक योगेश साहू मौके पर मौजूद है और उसके घर में कितने की चोरी हुई, ये भी उसे जानकारी में है……बावजूद इसके कोतवाली पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज करने के बजाए अपनी इज्जत बचाने के लिए मामला दबाने में लगी हुई है।थानेदार बोले अभी FIR नहीं हुआ, तो चोरी नहीं बोल सकते मुंगेली कोतवाली के प्रभारी सब इंस्पेक्टर संजीव ठाकुर से जब इस घटना की जानकारी स्थानीय मीडिया ने चाही,तो उन्होने बताया कि पुलिस कालोनी में दो कांस्टेबल के मकान का ताला टूटा है। घर में सामान बिखरा पड़ा है, लेकिन कुछ चोरी हुआ है,ये अभी स्पष्ट नही है। जिन जवानों के घर में चोरी हुई है उनमें योगेश साहू कोतवाली थाना में ही पदस्थ है, जबकि दूसरा जवान दूजराम साहू एसडीओंपी सर का गनमैन है। चोरी कुछ हुआ भी है या नही इस पर अभी वो लोग FIR भी दर्ज नही कराये है, इसलिए चोरी नही कहा जा सकता….हां चोरी का प्रयास जरूर है।
एसपी बोले कल ही बाहर गया था जवान, उसी दौरान हुई वारदात
मुंगेली जिला के एसपी डी.आर.आंचला से जब इस घटना की जानकारी मीडिया कर्मियों द्वारा ली गयी तो, उन्होने कहां कि पुलिस कालोनी के दो मकान का चोरों ने ताला तोड़ा है, चोरी कितने की है, अभी स्पष्ट नही है। बातचीत में एसपी आंचला ने बताया कि एक जवान तो एक दिन पहले ही घर से बाहर गया था, जिसके मकान को चोरों ने अपना निशाना बना दिया, जबकि वहीं एक और मकान है जो कि कई दिनों से बंद पड़ा है…वहां कुछ भी नही हुआ। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे है।