
रायगढ़।रायगढ़ एसपी अभिषेक मीणा और एडिशनल एसपी लखन पटले के नेतृत्व में विगत दिनों चक्रधर नगर पुलिस कंट्रोल रुम प्रांगण में जन चौपाल लगाया गया था।कई फरियादी फरियाद लेकर कप्तान के पास पहुंचे थे,तथा कई शहर के वार्डों के स्थानीय निवासी लिखित शिकायत लेकर पहुंचे… जनचौपाल में,उनका कहना था कि असामाजिक तत्त्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग के लिए दिया आवेदन,जहां रायगढ़ एसपी अभिषेक मीणा ने गंभीरता से लेते हुए शहर के सभी थानेदारों को निर्देश दिया कि शराब सट्टा जुआ इस तरह के असामाजिक कार्यों को बंद करने के अलावा शराबियों के कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाया जाए…इसी कड़ी में सिटी कोतवाली टी आई मनीष नागर एवं उनकी टीम ने 30 से अधिक असामाजिक कार्य करने वाले लोगों को लिया हिरासत में… पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि शाम का अंधेरा ढलते ही खुली जगह पर महफिल जमा कर शराबखोरी के साथ ही जुआ व सट्टा खेलने वाले असमाजिक तत्वों की अब खैर नहीं। पुलिस कप्तान की टीम अब लगातार ऐसी जगहों पर निगरानी रखेगी और गश्त करने के निर्देश दिये हैं।इसके बाद पुलिस टीम भी एक्टिव मोड में आ गयी है।
तथा इसके अलावा आगे कहा कि शाम ढलते ही खुली पड़ी जगहों पर ऐसे ही असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है और देर रात तक वहां शराबखोरी के अलावा जुआ व सट्टे का दौर चलने लगता है। खासकर रामलीला मैदान से लेकर नटवर स्कूल मैदान, डिग्री कॉलेज मैदान, चांदमारी मैदान, सर्किट हाउस रोड स्थित पटेल घाट, मरीन ड्राइव, मिनी स्टेडियम मैदान,
जूटमिल के छठ घाट इलाका, पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड से लेकर अन्य खुली जगहों पर लगातार इस तरह शराब खोरी व जुआ-सट्टा खेलने वालों की भीड़ बढऩे की शिकायत मिलने लगी है जिसके
चलते उस रोड से गुजरने वाले लोगों को भी कई तरह की दिकतों का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिस कप्तान अभिषेक
मीणा ने इसे गंभीरता से लिया है और पुलिस टीम को ऐसे तमाम जगह जहां शाम ढलते ही शराबी व जुआडिय़ों का मजमा लगता है, वहां लगातार गश्त करने
और नशा, जुआ, सट्टा में लिप्त लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। इसके बाद पुलिस टीम भी हरकत में आ गयी है।एसपी से निर्देश मिलने के बाद आज पहले ही दिन रायगढ़ पुलिस ने ऐसे विभिन्न इलाकों में लगातार दबिश देकर 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई किया गया। रायगढ़ एसपी के निर्देश पर सिटी कोतवाली से असामाजिक तत्वों लोगों को टीआई मनीष नागर एवं उनकी टीम ने बरात निकालकर पैदल मार्च करवाकर के न्यायालय मे पेश किया।।।