Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    September 23, 2026

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ के इस जिले मे एजुकेशन मॉडल को पूरे सरकार ने अपनाया जानिए…शहर का नाम…..पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के इस जिले मे एजुकेशन मॉडल को पूरे सरकार ने अपनाया जानिए…शहर का नाम…..पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24

    Santosh KumarBy Santosh KumarDecember 11, 20210 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    दुर्ग।एजुकेशन हब के रूप में पहचान बना चुके भिलाई को कांग्रेस के पूर्व मेयर और मौजूदा भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने जो सौगात दी है,उसे आज पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है। सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का उनका आइडिया अभूतपूर्व रहा…आज अगर कोई प्रदेश के किसी इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंच जाए तो उसके लिए वहाँ का महौल और सुविधाएं देखकर यह यकीन करना मुश्किल होता है कि वे किसी सरकारी स्कूल में खड़े हैं।पूर्व महापौर देवेंद्र यादव ने अपने निगम क्षेत्र में आने वाले सरकारी स्कूलों को न सिर्फ हिंदी मीडियम से अंग्रेजी मीडियम में बदलने का काम किया,बल्कि स्कूलों की कक्षाओं को स्मार्ट बनाने का काम किया।इसका यह नतीजा निकला कि पूर्व महापौर देवेंद्र यादव के इस एजुकेशन मॉडल को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूली शिक्षा व्यवस्था को बदलने के लिए अपनाया और आज प्रदेश में 100 से अधिक सरकारी हिंदी मीडियम स्कूल को इंग्लिश मीडियम स्कूल में बदलने का प्रयास किया,जिसे आज हम स्वामी आत्मानंद स्कूल के माध्यम से जानते है।यह स्कूली शिक्षा में एक क्रांतिकारी पहल थी, जो आगे चल कर मील का पत्थर साबित होगा।इसकी शुरुआत तब हुई थी जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। विपक्ष में होने के कारण यह प्रयास चुनौतीपूर्ण था। लेकिन सवाल गरीब बच्चों के भविष्य से जुड़ा था तो फिर हमारे महापौर देवेंद्र यादव हार कहां मानने वाले थे। डेढ़ साल के लंबे प्रयास के बाद आखिरकार कामयाबी मिली और खुर्सीपार के जोन 4 और सेक्टर 6 में अंग्रेजी मीडियम स्कूल की स्थापना की गई। यहां क्वालीफाइड और प्रशिक्षित टीचर, फर्निश्ड एवं इको फ्रेंडली क्लास रूम, डिजिटल क्लास रूम,ई लाइब्रेरी,आधुनिक केमेस्ट्री एवं फिजिक्स लैब और स्पोर्ट्स एक्टिविटी के साथ बच्चे अपने उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं।आज भिलाई में 12 सरकारी अंग्रेजी मीडियम स्कूल की संख्या है।देवेंद्र यादव कहते हैं ‘शिक्षा पर सबका समान अधिकार है। इसमें कहीं कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। मैंने अपनी इसी विचारधार को लेकर छात्रजीवन में एनएसयूआई ज्वाइन किया और छात्रहित में संघर्ष किया। दिसंबर 2015 में नगर पालिक निगम भिलाई मेयर प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का मौका मिला। शहर की जनता ने अपना आशीर्वाद देकर नगर पालिक निगम भिलाई मेयर की कुर्सी पर जब बिठाया, तो मेरी जिम्मेदारी और दो गुनी हो गई। 11 जनवरी 2016 को लाल मैदान पावर में पद और गोपनीयता के साथ भिलाई की भलाई और सभी को एक समान शिक्षा दिलाने की शपथ ली। 17 अप्रैल 2016 को स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को पहला पत्र लिखा और नगरीय निकायों में स्मार्ट स्कूल खोलने की मांग की। 25 फरवरी 2017 को तत्कालीन स्कूली शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर अंग्रेजी माध्यम के स्मार्ट स्कूल खोलने के प्रस्ताव के बारे में बताया। प्रस्ताव पर मंत्री सहमत हुए और उन्होंने संचालक को पत्र जारी कर जिला शिक्षा विभाग से अंग्रेजी माध्यम स्कूल का अभिमत मंगाने के निर्देश दिए। 6 अगस्त 2017 को तत्कालीन दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र मिला।जिला शिक्षा विभाग ने मेरे प्रस्ताव के अनुसार अंग्रेजी माध्यम स्कूल का ड्राफ्ट तैयार किया। जिसे सरकार ने अपनाया।जब प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बनी तो नगरीय निकायों में अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाया गया..!!!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    चक्रधर समारोह में ‘बीड़ी जलाई ले’ और ‘जुम्मा-चुम्मा’ का तड़का! भड़के सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम छोड़कर लौटे…और न्यूज़ मिर्ची से कहा विश्वासघात हुआ है~हमारे साथ!

    September 22, 2026

    CG:जेल की चारदीवारी के भीतर नशे का खेल? एक सिपाही पर गंभीर आरोप,और यहां दो मोबाइल मिले…पढ़िए अंदर की खबर!

    September 19, 2026

    हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, यहां कि विधानसभा चुनाव पर याचिका खारिज,इस अक्टूबर की तारीख को सांसद  की गवाही!

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,291 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,864 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,613 Views
    Don't Miss

    CG:कोयला परिवहन के नाम पर ग्रामीणों की मुसीबत! ओवरलोड गाड़ियों के आरोप, जाम में स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी!!

    By Santosh KumarSeptember 23, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 बिंजकोट/रायगढ़। शारदा एनर्जी एंड…

    जिस गाड़ी में बजता है ‘गाड़ी वाला आया, कचरा निकाल’,उसी में मुख्यमंत्री की होर्डिंग!यह कैसा सेवा संकल्प?

    September 23, 2026

    लघु फिल्म प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ी~अब 29 सितंबर तक भेज सकेंगे फिल्म, 3 अक्टूबर को परिणाम…SSP शशि मोहन सिंह की साइबर जागृति पहल:शॉर्ट फिल्म से होगा साइबर ठगों के नए खेल का पर्दाफाश!

    September 23, 2026

    चक्रधर समारोह में ‘बीड़ी जलाई ले’ और ‘जुम्मा-चुम्मा’ का तड़का! भड़के सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम छोड़कर लौटे…और न्यूज़ मिर्ची से कहा विश्वासघात हुआ है~हमारे साथ!

    September 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, कई गंभीर

    April 14, 20263,291 Views

    💥..ब्रेकिंग न्यूज मिर्ची..💥
    स्टेशन चौक के इटली संचालक गोविंदा की मौत~परिजन कर सकते हैं~पुलिस में शिकायत~जानिए क्या है मामला!!

    September 9, 20261,864 Views

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,613 Views
    Categories
    • Blog (665)
    • आस्था (26)
    • क्राइम (18)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (19)
    • छत्तीसगढ़ (1,096)
    • छाल (5)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • धरमजयगढ़ (4)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (66)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (11)
    • शिक्षा (19)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.