



रायगढ़।जूटमिल चौकी क्षेत्र अंतर्गत से चार मवेशियों को बीती रात पिकअप में लोड करके ओडिशा झाड़सुगुड़ा ले जाने का मामला सामने आया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक रायगढ़ से लगे हुए नेतनागर के ग्रामीणों ने दो लोगों को चार मवेशी के साथ पकड़ा।ये लोग सांगीतराई से मवेशी लेकर झारसुगुड़ा जा रहे थे।दोनों आरोपी झारसुगुड़ा के धनजीत और भगवान यादव बताए जा रहे हैं। दोनों ने मवेशी किसी सुशील पटेल से खरीदकर निजी उपयोग के लिए ले जाने की बात कही लेकिन उनके पास कोई दस्तावेज नहीं थे।थोड़ी देर में जैसे ही या सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल हुयी विश्व हिंदू परिषद के सदस्य जुटमिल चौकी पहुंचे।चौकी प्रभारी के निर्देश पर दोनों आरोपियों को चौकी में बैठाकर उनसे पूछताछ की जा रही है।नेतनागर के ग्रामीणों के साथ ही विहिप कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रात में ही चौकी पहुंचे।जूटमिल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी आज होगा मामला दर्ज…!!