रायगढ़/सदन/धान के मुद्दे पर आज सदन में खूब आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने धान उठाव का मुद्दा उठाया। रमन सिंह ने पूछा कि प्रदेश में कुल धान उपार्जन केंद्र हैं। 2020-21 में खरीदे गये धान का माहवार उठाव कितना है। जवाब में मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि धान उपार्जन केंद्र प्रदेश में 2311 थे, जहां से उपार्जित किये गये धान में से कस्टम मिलरों को उपार्जन केंद्र से 59.12 लाख मीट्रिक टन धान तथा संग्रहण केंद्र से 20.18 लाख मीट्रिक टन प्रदान किया गया है।मंत्री के जवाब पर स्प्लीमेट्री रमन सिंह ने पूछा कि संग्रहण केंद्र की क्षमता कितनी है? ….और उसकी क्षमता के अनुरूप कितना उठाव हुआ। धान की नीलामी प्रक्रिया को लेकर भी रमन सिंह ने सवाल पूछे। रमन सिंह ने पूछा कि सरकार ने नीलामी प्रक्रिया के तहत कितना धान विक्रय किया गया। जवाब में मंत्री अमरजीत भगत ने बताया कि 8 लाख 97 हजार नीलामी के प्रक्रिया के तहत विक्रय किया गया है। इससे सरकार को कुल 554 करोड़ का नुकसान हुआ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
CG:धान पर गरमाया सदन….रमन सिंह के सवाल पर इस मंत्री ने जवाब से विपक्ष असंतुष्ट….मंत्री ने बताया नीलामी से 554 करोड़ का नुकसान… रमन बोले- नहीं 900 करोड़ से ज्यादा का हुआ नुकसान….आगे पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24
Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
Related Posts
Add A Comment