क्राइमछत्तीसगढ़

CG की ब्रेकिंग-घर मेें घूसकर बदमाशों ने महिला को मारी गोली, 2 युवकों ने दिया घटना को अंजाम….गंभीर हालत में महिला का उपचार….जारी…आगे पढ़े क्या है पूरा मामला✍️ News mirchi-24

CG की ब्रेकिंग-घर मेें घूसकर बदमाशों ने महिला को मारी गोली, 2 युवकों ने दिया घटना को अंजाम….गंभीर हालत में महिला का उपचार….जारी…आगे पढ़े क्या है पूरा मामला✍️ News mirchi-24

रायगढ़।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला में साल के अंतिम दिन भी बदमाशों ने गोलीकांड कर जिले में दहशत फैलाने का काम किया है। 31 दिसंबर की रात 2 बदमाशों ने घर में घूसकर एक महिला को गोली मारकर फरार हो गये है। गोलीकांड की इस घटना में घायल महिला को चिंताजनक हालत में निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है, वही वारदात के बाद पुलिस नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश करने में जुटी हुई है।पूरा घटनाक्रम दीपका थाना के झाबर बस्ती का है। बताया जा रहा है कि यहां सरोजनी बाई का परिवार निवास करता है। रात करीब 11: 30 बजें के बाईक सवार 2 युवक सरोजनी के घर पर पहुंचे। घटना के वक्त सरोजनी बाई का देवर और परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरें में थे, तभी दोनों युवकों ने सरोजनी के साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। सरोजनी विरोध करती इतने में एक शख्स ने महिला पर गोली चला दी। इस घटना में महिला के सिर पर कनपटटी को छेदते हुए गोली निकल गयी।

🎉आप सभी शहर और जिले वासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं🎉

घर में गोली चलने की आवाज सुनकर घर के लोग कमरे में पहुंचे, इतने में दोनों बदमाश बाईक पर सवार होकर फरार हो गये।आनन-फानन में घायल महिला को शहर के निजी हॉस्पिटल में देर रात भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी, देर रात से ही गोलीकांड में शामिल दोनों बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है, लेकिन पुलिस को कोई खास सफलता नही मिल सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा सहित दूसरे अधिकारी हॉस्पिटल में पहुंचे। महिला से गोली चलाने वाले आरोपियों के संबंध में पूछताछ करने का प्रयास किया गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में दोनों आरोपी घायल महिला के परिचय में होने की संभावना है। ऐसे में मामला सुलझने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर उनका सुराग जुटाने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!