सारंगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत नवरंगपुर और आस – पास के गांव में आज आंधी तूफान के साथ बारिश भी हुआ । जिसने गांव में किसानों द्वारा रखे हुए धान को बर्बाद कर दिया । साल भर मेहनत के बाद किसानों को एक बार तो फसल काटने और फसल बेचने का मौका मिलता है , लेकिन यह पानी बरसात ने बर्बाद कर दिया । वही गांव में बने घरों से गुजरते हुए आंधी – तूफान आया और ओले भी गिरे , उसके बाद जोरों से बारिश भी होने लगा । वही ग्रामीणों का कहना है कि हमने आज तक ऐसी तूफान नहीं देखी थी । आंधी – तूफान ने कई पेड़ पौधे को अपनी चपेट में ले लिया । घर के पास रहे बरगद का पेड़ भी गिर गया जिससे घर बाल – बाल बचा । आंधी तूफान और ओले ने नवरंगपुर के रोड किनारे लगे पेड़ पौधों को उखाड़कर रोड पर फेंक दिया गया है ।