छत्तीसगढ़

CG:स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना पॉजेटिव….शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम को भी होना होगा क्वारंटीन…..CM ने फोन कर….आगे पढ़े न्यूज़ मिर्ची-24

सिंहदेव को कोरोना स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना पॉजेटिव….शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम को भी होना होगा क्वारंटीन… ट्वीट कर पॉजेटिव होने की जानकारी दी….

रायगढ़।छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना पॉजेटिव हो गये हैं। वो अंबिकापुर दौरे पर थे, वहीं उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी। हालांकि शुरुआती जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी, लेकिन शाम में हुए कोरोना टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर खुद के पॉजेटिव होने की जानकारी दी है। सिंहदेव ने कहा है कि उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है, लेकिन उनकी तबीयत अभी ठीक है। वो फिलहाल होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं!

आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से वो अंबिकापुर में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम में भाग रहे थे। कल उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की अंबिकापुर में बैठक भी ली थी। वहीं शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के साथ कल स्कूल शिक्षा के दो योजनाओं के शुभारंभ मौके पर भी वो मौजूद थे। सिंहदेव ने कहा है कि जो भी व्यक्ति उनके संपर्क में आये हैं, वो अपना टेस्ट करा लें। कल उनके साथ कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम भी थे। लिहाजा कोरोना की वजह से शिक्षा मंत्री को अपना टेस्ट कराना होगा और रिपोर्ट आने तक आईसोलेट रहना होगा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूरभाष पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!