रायगढ़ 23 सितंबर : जिले के लैलूंगा में बीती रात हत्या और डकैती के मामले में रायगढ़ के अग्रवाल समाज ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम सिटी कोतवाली में ज्ञापन दिया।शाम 5 बजे सैकड़ो की संख्या ने अग्रवाल समाज के लोग पैदल लैलूंगा में हुई घटना पर गिरफ्तारी की मांग करते हुए सुभाष चौक से पैदल सिटी कोतवाली और कलेक्टर बगला पहुँचे।लैलूंगा में हुई घटना में समाज के प्रतिष्टित नागरिक और व्यवसिक मदन मित्तल और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अंजू मित्तल की निर्मम हत्या कर दी गयी।इस दोहरे हत्याकांड को लेकर पूरे अग्रसमाज स्तब्ध है और भय का वातावरण निर्मित हो गया है।


सिटी कोतवाली में पुलिस अधीक्षक के नाम नगर कोतवाल को ज्ञापन दिया गया।नगर कोतवाल ने अग्रसमाज के लोगो को जल्द कार्यवाही का भरोसा दिलाया और बताया कि पुलिस अधीक्षक जी सुबह ही घटना स्थल पर पहुँच गए थे अब आई.जी. भी घटना स्थल पर पहुँच गए है जाँच चल रही है जल्द दोषियों की गिरफ्तारी होगी।कलेक्टर भीम सिंह ने भी अग्र समाज के प्रतिनिधि मंडल से पूरा मामला विस्तार में समझा और पुलिस अधीक्षक मीणा से इस विषय पर चर्चा कर ठोस कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

ज्ञापन देने वालो में अग्रसमाज से प्रमुख रूप से वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल,बजरंग महमिया,पुरषोत्तम अग्रवाल (संजीवनी), पूर्व सभापति सुरेश गोयल,श्री अग्रसेन सेवा संघ के कर्यवाहक अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल (लेन्ध्रा),पूर्व अध्यक्ष मुकेश मित्तल कलानोरिया, प्रदीप गर्ग,अनूप रतेरिया,सुशील रामदास,आनंद बेरीवाल,सुनील अग्रवाल (कुकू),प्रफ्फुल अग्रवाल, गजेंद्र अग्रवाल (गज्जू),अनिल गर्ग, सुभाष अग्रवाल (चिराग),राजेन्द्र अग्रवाल (चेंबर),राजेश अग्रवाल (चैम्बर), गौतम अग्रवाल, विकास केडिया,नरेंद्र रतेरिया,संजय अग्रवाल (कार्ड), कैलाश अग्रवाल (तुलसी),बंटी सिंघानिया,कमल अग्रवाल आशाराम, गब्बर डालमिया,अनिल डालमिया,घनश्याम रतेरिया,आनंद नहाडिया, हरिओम रतेरिया, शिव जिंदल, मनीष पालीवाल, प्रकाश निगानिया,शक्ति अग्रवाल, विमल अग्रवाल (रक्तविर),अधीश रतेरिया,ऐश अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल (प्रमोद मेडिकल),प्रणव अग्रवाल,संजय अग्रवाल (कोसा),नरेश अग्रवाल (जूटमिल),विकास निगानिया (कृष्णा विहार) सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित थे।