CG: वायरल ऑडियो:कथित एसडीओपी रोके तो गोली मार दो….नहीं तो इससे मारो….लेकिन उसकी…..?जानिए क्या है….पूरा मामला पढ़ें विस्तार से….न्यूज़ मिर्ची-24 पर
रायगढ़। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पुलिस परिवार के सदस्य अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए हैं, लेकिन इसी बीच एक चौंकाने वाला AUDIO वायरल हो रहा है.दरअसल, एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है,जो पुलिस परिवार के आंदोलन की अगुवाई कर रहा है…!
पुलिस परिवार आंदोलन का नेतृत्व कर रहे निलंबित आरक्षक उज्जवल दीवान का कथित ऑडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि न्यूज मिर्ची 24 उस वायरल AUDIO की पुष्टि नहीं करता है। वायरल ऑडियो में कथित रूप से कहा जा रहा है कि ‘बस्तर एरिया का एसडीओपी गाड़ी रोकता है तो गोली मारो”वहीं कोई दूसरा कोई बोलता है…नहीं…नहीं लात घूंसों से मारो, लेकिन मारो, उसकी औकात बताओ..
दरअसल, पुलिस परिवार के आंदोलन की आगामी रूप रेखा तैयार करने के लिए सोशल मीडिया, वर्चुअल मीटिंग रखी गई थी. इसी मीटिंग में हुई बातचीत का एक वीडियो और ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें दंगा फसाद करने की साजिश रची जा रही है..!