Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़ में बागेश्वर धाम सरकार का आगमन:जिंदल एयरपोर्ट पर भक्ति का सैलाब…एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लिया आशीर्वाद…देखिए वीडियो!!

    March 28, 2026

    🔥2025 में अखाड़ा…2026 में राममय हुआ रायगढ़🚩🚩🚩🚩🚩🚩

    March 28, 2026

    रायगढ़ में एनटीपीसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: बिजली उत्पादन, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से दी जानकारी

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    newsmirchi
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    newsmirchi
    • होम
    • आस्था
    • क्राइम
    • खेल
    • देश-विदेश
    • बड़ी खबर
    • राजनीति
    • रायगढ़
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़:सीएम भूपेश बघेल के पिता ने राष्ट्रपति से की मांग,कहा-बैलट पेपर से हों चुनाव,वर्ना दी जाए….इच्छामृत्यु की इजाजत….आगे पढ़े न्यूज़ मिर्ची-24
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़:सीएम भूपेश बघेल के पिता ने राष्ट्रपति से की मांग,कहा-बैलट पेपर से हों चुनाव,वर्ना दी जाए….इच्छामृत्यु की इजाजत….आगे पढ़े न्यूज़ मिर्ची-24

    Santosh KumarBy Santosh KumarJanuary 11, 20220 Views
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    छत्तीसगढ़:सीएम भूपेश बघेल के पिता ने राष्ट्रपति से की मांग,कहा-बैलट पेपर से हों चुनाव,वर्ना दी जाए….इच्छामृत्यु की इजाजत आगे पढ़े न्यूज़ मिर्ची-24

    छत्तीसगढ़:रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता ने राष्ट्रपति से ‘इच्छामृत्यु’की मांग की है.नंद कुमार बघेल (Nand Kumar Baghel) राष्ट्रीय मतदाता जागृत मंच के अध्यक्ष भी हैं.उनका कहना है कि देश में बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए. अगर ऐसा नहीं होता है तो राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी पर इच्छामृत्यु प्रदान करने की अनुमति दी जाए.नंद कुमार बघेल ने राष्ट्रीय मतदाता जागृत मंच के माध्यम से राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है.

    सीएम भूपेश बघेल के पिता ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

    उन्होंने पत्र में लिखा है कि आपको अत्यन्त दुख के साथ अवगत कराना पड़ रहा है कि नागरिकों के समस्त संवैधानिक अधिकारों का व्यापक स्तर पर हनन हो रहा है.लोकतंत्र के तीनों स्तंभ विधायिका,न्यायपालिका और कार्यपालिका धवस्त होती जा रही है. मीडिया भी तीनों स्तंभों के इशारे पर काम कर रहा है.नागरिकों के अधिकारों की कोई सुनने वाला नहीं है. जनप्रतिनिधियों को मतदाता अपनी हर समस्या के लिए चुनते हैं, उनकी आवाज भी निरन्तर दबती जा रही है. विधायिका देश के समस्त सरकारी विभागों और उपक्रमों को चहेतों को बेच रही है.कार्यपालिका भ्रष्टाचार में संलिप्त होकर अपनी आनेवाली संतानों के लिए अधिक से अधिक धन इकट्ठा कर भविष्य सुरक्षित करने में लगी है. उन्होंने ये भी कहा कि आम नागरिकों के मन में भय व्याप्त है. देश में न्याय पाने के लिए नागरिकों की पीढ़ी दर पीढ़ी गुजर जाती है लेकिन न्याय नसीब नहीं हो पा रहा है.

    ईवीएम मशीन की जगह मतपत्र से चुनाव कराया जाए

    पत्र में लिखा गया है कि सरकारी आकड़ों के अनुसार 700 से ज्यादा किसानों की गलत नीतियों के कारण मौत या हत्या हुई है. इसे समझना होगा. इसकी जिम्मेदारी किस पर रखी जायेगी. लोकतंत्र के सबसे बड़े अधिकार मतदान के अधिकार को ईवीएम मशीन से कराया जा रहा है. ईवीएम मशीन को किसी राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त संस्था या सरकार ने 100 प्रतिशत शुद्धता से काम करने का प्रमाण पत्र नहीं दिया है. किसी भी मशीन को उपयोग में लाने से पूर्व मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्था या सरकार द्वारा मशीन की शुद्धता से काम करने का प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य है. फिर भी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में ईवीएम मशीन से मतदान कराकर मेरे वोट के उस संवैधानिक अधिकार का हनन किया जा रहा है, जिससे मेरे और नागरिकों के समस्त अधिकारों की रक्षा होती है. ईवीएम मशीन से जिसके पक्ष में मैं मतदान करता हूं मेरा मत उसके पक्ष में संरक्षित हो रहा है या नहीं? उसकी कोई गारन्टी मुझे प्रतीत नहीं होती है और न ही मैं उसका मूल्यांकन, स्क्रूटनी कर सकता हूं और न ही कोई और कर सकता है. मतदान की सबसे विश्वसनीय पद्धति वही होती है जिसकी स्क्रूटनी कोई भी नागरिक खुद कर पूरी सन्तुष्टि प्राप्त कर सके. मतपत्र से मतदान का मूल्यांकन प्रत्येक नागरिक कर सकता है. लेकिन ईवीएम से कराये गये मतदान का मूल्यांकन आम आदमी तो क्या अधिकारी भी नहीं कर सकते हैं. जो राजनैतिक पार्टी सत्ता में होती है वह ईवीएम मशीन से जल्दी मतगणना का हवाला देकर उसे वैध करार देती आ रही है.

    नंदकुमार कुमार बघेल ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में जब मेरे समस्त अधिकारों का हनन हो रहा है तो मेरे जीने का उद्देश्य ही समाप्त होता जा रहा है. माननीय राष्ट्रपति जी आपने संविधान की रक्षा की शपथ ली है. लेकिन मेरे संवैधानिक अधिकारों की रक्षा नहीं हो पा रही है. जिसके चलते मेरे पास इच्छामृत्यु के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा. इसलिए माननीय महोदय से स्वस्थ लोकतंत्र के व्यापक हित में अनुरोध है कि आप देश में लोगों का, लोगों द्वारा, लोगों के लिए, शासन (लोकतंत्र) के लिए पारदर्शी तरीके से मतदान ईवीएम की जगह पर मतपत्र एवं मतदान पेटी से कराने का आदेश जारी करने की कृपा करें. ईवीएम से मतदान कराकर सरकारें सरकारी संपत्तियों को बेचकर देश में गरीबी और बेरोजगारी को बढ़ाने का पाप कर रही है. उस पाप का मैं भागीदार नहीं बनना चाहता. देश का संविधान और लोकतंत्र दोनों खतरे में है. अगर ईवीएम के स्थान पर मतपत्र और मतपेटी से मतदान संभव नहीं है तो मुझे 25 जनवरी, 2022 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इच्छामृत्यु करने की अनुमति प्रदान करने की कृपा करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Santosh Kumar
    • Website

    News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.

    Related Posts

    रायगढ़ में बड़ी कार्रवाई: 4.35 लाख बकाया पर रामाधीन पेट्रोल पंप सील
    🔴निगम का सख्त रुख,बड़े बकायेदारों पर लगातार कार्रवाई…निगम कमिश्नर का स्पष्ट संदेश!!

    March 27, 2026

    🌸आस्था और श्रद्धा का संगम:अष्टमी पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मां बंजारी मंदिर में टेका शीश🌸

    March 27, 2026

    💥डिजिटल लोन का मायाजाल: रायगढ़ में कर्ज, दूर राज्यों में केस से बढ़ी परेशानी…एस.के. घोष
    अधिवक्ता

    March 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,564 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,328 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,255 Views
    Don't Miss

    रायगढ़ में बागेश्वर धाम सरकार का आगमन:जिंदल एयरपोर्ट पर भक्ति का सैलाब…एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लिया आशीर्वाद…देखिए वीडियो!!

    By Santosh KumarMarch 28, 2026

    रायगढ़ शहर व जिले की छोटी-बड़ी खबरों के लिए संपर्क करें~98279-50350 रायगढ़।“सीताराम” के जयकारों के…

    🔥2025 में अखाड़ा…2026 में राममय हुआ रायगढ़🚩🚩🚩🚩🚩🚩

    March 28, 2026

    रायगढ़ में एनटीपीसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: बिजली उत्पादन, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से दी जानकारी

    March 27, 2026

    रायगढ़ में बड़ी कार्रवाई: 4.35 लाख बकाया पर रामाधीन पेट्रोल पंप सील
    🔴निगम का सख्त रुख,बड़े बकायेदारों पर लगातार कार्रवाई…निगम कमिश्नर का स्पष्ट संदेश!!

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Trending
    Demo
    About
    Santosh Kumar Purushwani
    Editor
    Mobile : +91 98279 50350
    Email : santoshpurushwani345@gmail.com
    Address : Beladula Road, Raigarh, Chhattisgarh (C.G.)
    Most Popular

    CG:टपरिया बॉर्डर बना रणक्षेत्र,रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों को बनाया बंधक!सतीश चौबे,आशीष यादव समेत इतने लोगों की पिटाई…🚨इन धाराओं के तहत्~बंटी समेत इतने लोगों पर हुई नामजद fir दर्ज!!

    January 19, 20261,564 Views

    तमनार:महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत…मुख्य आरोपी को जूते की माला पहनाकर पैदल मार्च पुलिस ने निकाला~देखिए वीडियो

    January 5, 20261,328 Views

    एक ऐसा होटल~जो बिना~ID के कपल को रूम देता है…कोतरा रोड क्षेत्र का मामला~फेसबुक में पोस्ट वायरल होते ही क्या लिखा भाजपा नेता ने !!

    January 14, 20261,255 Views
    Categories
    • Blog (580)
    • आस्था (24)
    • खरसिया (41)
    • खेल (23)
    • घरघोड़ा (18)
    • छत्तीसगढ़ (998)
    • छाल (4)
    • तमनार (7)
    • देश-विदेश (117)
    • पुसौर (7)
    • बड़ी खबर (13)
    • राजनीति (65)
    • रायगढ़ (190)
    • लैलूंगा (10)
    • शिक्षा (18)
    • हादसा (3)
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    © 2026 News Mirchi 24. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.