










6जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
निःशुल्क सिंधी सामुहिक विवाह संपन्न*
प्रत्येक जोड़े को मिले 78 उपहार*
सिंधु एकता संघ द्वारा लगातार 19 वे वर्ष 6 जोड़ों का सामूहिक विवाह आज सम्पन्न करवाया गया
एक प्रेस विज्ञप्ति में संघ के संस्थापक सुभाष बजाज अध्यक्ष चंद्र कुमार माखीजा ने बताया कि सुबह 9 बजे मुकुट बंधन 10 बजे रामसत के पश्चात 11 बजे 6 दुल्हों की बारात चमचमाती कारों में शक्तिधाम तेलीबांधा से झूलेलाल धाम श्यामनगर के लिए निकली बारात में सिंधी छेज नृत्य करते हुए युवाओं ने धूम मचा दी बुजुर्ग व महिलाएँ भी सिंधी लोकगीत “जेको खटी आयो खैर सां”पर बारात में जमकर नाचे ज्ञात रहे कि करोना प्रोटोकॉल के चलते बारात में नृत्य आदि भवन के प्रांगण में ही किया गया उसके पश्चात शक्तिधाम से सभी दुल्हों को कार से झूलेलाल धाम रवाना किया गया फिर झूलेलाल धाम के प्रांगण में युवाओं व बुजुर्गों द्वारा नृत्य किया गया
बारात के झूलेलाल धाम में पहुंचने पर वधु पक्ष ने सभी वर पक्ष वालों का फूल मालाओं से स्वागत करके “समधी मिलन” की रस्म अदा की ततपश्चात “जाणीवासा” व पैर कछायन की रस्म के पश्चात महाराज सिंधु मंडल द्वारा 6 जोड़ों के सात फेरे करवाकर उनका दाम्पत्य जीवन मे प्रवेश करवाया गया
💥दुल्हों की डांस स्पर्धा रही आकर्षण का केंद्र💥
आगे विज्ञप्ति में बताया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी भरत पमनानी द्वारा दुल्हों की डांस स्पर्धा करवाई गई उसके पश्चात कपल डांस भी हुआ स्पर्धा में दूल्हा नंबर एक बने मोहित वंजानी जिनकी दुल्हन बनी कीर्तिका ठारवानी दूसरे नम्बर पर आए दीपक तीर्थाणी इनकी दुल्हन बनी तुलसी पोपटानी तीसरे नम्बर पर निखिल भोजवानी इनकी दुल्हन बनी वर्षा होलानी इन्है संस्था की ओर से विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए
आयोजन में मुख्य रूप से संत युधिष्ठिर लाल जी अयोध्या से पधारे संत सुरेंद्र जी पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी निगम सभापति प्रमोद दुबे संजय श्रीवास्तव सचिदानन्द उपासने राजेन्द्र जग्गी किशोर आहूजा इंद्रजीत सिंग गहलोत पार्षद शीतल कुलदीप बोगा आदि ने अपना उदबोधन दिया संत युधिष्ठिर लाल जी ने सिंधु एकता संघ द्वारा लगातार 19 वे वर्ष सामुहिक विवाह को समाज के लिए एक मिसाल बताते हुए कहा कि आज जब करोना महामारी अपने चरम पर है और हर इंसान खुद को बचाने में लगा हुआ है ऐसे समय में किसी की गृहस्थी बसाना व कन्यादान महापुण्य है ऐसा कहते हुए सिन्धु एकता संघ को साधुवाद दिया व अन्य अतिथिगणों ने भी सिन्धु एकता संघ के सेवाकार्य सामुहिक विवाह बुजुर्ग तीर्थयात्रा गौसेवा झूलेलाल उत्सव जैसे आयोजनों का उल्लेख करते हुए संस्था को साधुवाद दिया अन्य अतिथिगणों में मन्नुमल पृथ्वानी गोपालदास सुंदरानी झामन बजाज श्याम रूपरेला मोहन तेजवानी प्रताप थोरानी मोटूमल अडवाणी अच्चुमल गावरी गिरीश लहेजा आदि उपस्थित थे
आयोजन को सफल बनाने में भारत चंदवानी सुभाष बजाज ज्ञानू उदासी चंद्र कुमार माखीजा तनेश आहूजा कुमार बोधवानी संजय पोपटानी राधा राजपाल सपना कुकरेजा कृतिका बजाज श्याम गजवानी संतोष डोडानी रिक्की जुड़ानी योगेश नानवानी राकेश लुडवानी संगीत बजाज सूरज जेठानी भरत पमनानी चन्दन पंजवानी राज वाधवानी विजय वाधवानी सागर खटवानी कैलाश पंजाबी भरत मंधानी रवि चावला मनोहर नागदेव महेश वाधवानी रोशन आहूजा केशव बालचंदानी मोहित इसरानी अमित मूलचंदानी हनी दूल्हानी देवेंद्र माखीजा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही
आयोजन में आए व्यक्तियों के आवास व भोजन की व्यवस्था व प्रत्येक जोड़े हेतु 78 उपहारों की व्यवस्था समाज के दानदाताओं के सहयोग से संघ द्वारा निःशुल्क की गई थी!