भाजपा युवा नेताओं ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर लिया मिशन 2023 विधानसभा जीताने का संकल्प
.भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवा नेताओं ने संकल्प लिया कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए आगामी 2023 मिशन में छत्तीसगढ़ में भाजपा को जीत दिलाकर ही हम दम लेंगे, आज 12 जनवरी पूरे देश में युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे विश्व में अपने भारत देश को अलग पहचान दिलाई, बहुत ही अल्पायु में उन्होंने अपना शरीर त्याग दिया आज हर युवा उनकी बातों का स्मरण करें उनके कहे हुए प्रत्येक शब्दों पर वह चले तो छत्तीसगढ़ नहीं पूरे देश में हर युवा कामयाब बनेगा, आज के इस कार्यक्रम में भाजपा भाजपा नेता प्रवीण द्विवेदी,आईटी सेल के जिला संयोजक अंशु टूटेजा, जूटमिल मंडल के उपाध्यक्ष जितेंद्र निषाद,रायगढ़ शहर मंडल मंत्री नरेन्द्र ठेठवार,जिला कन्या शक्ति संयोजिका पूजा चौबे,जिला मीडिया प्रभारी रामजाने भारद्वाज,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक दिलराज दिलीप सिंह,युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष आकाश शर्मा,अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष बबलू सारथी,किशन चौहान,उग्रसेन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे…!!
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
भाजपा युवा नेताओं ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर लिया मिशन 2023 विधानसभा जीताने का संकल्प
Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
Related Posts
Add A Comment