छत्तीसगढ़ के इस जिले में
किसान के घर पैदा हुआ इतने आंख वाला बछड़ा, भगवान का अवतार….पढ़िये न्यूज़ मिर्ची-24
रायगढ़।छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के एक किसान के घर तीन आंखों वाले बछड़े का जन्म हुआ है। बछड़े के जन्म की खबर के बाद दूर-दूर से लोग इसे देखने के लिये आ रहें है और इस बछड़े को भगवान शिव का अवतार मानकर इस पर फूल, नारियल और अगरबत्ती लगाकर पूजा कर रहे हैं।
![](https://newsmirchi24.com/wp-content/uploads/2022/01/1642391810310.webp)
दरअसल मामला राजनांदगांव के आश्रित ग्राम लोधी नवागांव का है। यहां रहने वाले किसान हेमन्त के यहां 14 जनवरी को एक बछड़े का जन्म हुआ। बछड़े की तीन आंखें है। इधर जैसे ही इसकी सूचना आसपास के गांव में हुई तो बड़ी संख्या में बछड़े को देखने के लिए लोग पहुंच रहे है। साथ ही इसे भगवान का अवतार समझकर उसकी पूजा भी कर रहे है।