तो क्या छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार होगा..?…. इस सवाल पर CM भूपेश ने यह कहा….देखिये..वीडियो पढ़ें न्यूज़ 🌶️..24
तो क्या छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार होगा..?…. इस सवाल पर CM भूपेश ने यह कहा….देखिये..वीडियो पढ़ें न्यूज़ 🌶️..24
रायगढ़। …. तो क्या छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार होगा? इस सवाल मुख्यमंत्री ने एक बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बजट सत्र हो जाये, उसके बाद देखते हैं। बिलासपुर दौरे पर गये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली रवाना होने से पहले मंत्रिमंडल फेरबदल के संकेत देकर सियारी तापमान बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बीजेपी और केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ मॉडल की बात करते हुए कहा कि देश में छत्तीसगढ़ इकलौता राज्य है, जहां 2500 रूपया प्रति क्विंटल किसानों को धान के एवज में मिल रहा है।
एयरपोर्ट से विशेष विमान से CM बघेल आगरा के लिए रवाना हुए। राज्य में मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल की चर्चा को लेकर उन्होंने कहा कि बजट सत्र के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर चुटकी लेते हुए CM बघेल ने कहा कि चुनाव के दौरान आया राम गया राम की तर्ज पर नेता पार्टी बदलते रहते हैं।रायपुर के भाजपा सांसद सुनील सोनी के फरार होने और भाजपा नेताओं के राजभवन जाने को लेकर उन्होंने हास्यास्पद बताया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को राजभवन जाने के बजाए कोर्ट जाना चाहिए। उन्हें कोर्ट जाने में क्या दिक्कत है।




