छत्तीसगढ़

फरवरी की इस तारीख से सरकारी दफ्तरों में इतने दिन होगा काम….दफ्तर इतने घंटे खुलेंगे….देखें आदेश की कापी….पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24

फरवरी की इस तारीख से सरकारी दफ्तरों में इतने दिन होगा काम….दफ्तर इतने घंटे खुलेंगे….देखें आदेश की कापी….

फरवरी की इस तारीख से सरकारी दफ्तरों में इतने दिन होगा काम…. देखें आदेश की कापी….!

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। 22 फरवरी से सरकारी दफ्तरों में सिर्फ पांच दिन काम होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया है।

सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों के काम के घंटे बढ़ जाएंगे। रोज आधे घंटे की बढ़ोत्तरी होगी। शनिवार- रविवार की छुट्टियों को कैल्कुलेट किया जाए तो इस हिसाब से सरकारी महकमा माह में सिर्फ दो घंटे कम काम करेगा। पहले माह में कार्यावधि 156 घंटे होता था। अब नई व्यवस्था के हिसाब से 154 घंटे कार्यावधि होगा।आदेश के मुताबिक मंत्रालय, विभागाध्यक्ष कार्यालयों और मैदानी कार्यालयों दोनों के लिए समय दस से साढ़े पांच बजे निर्धारित होगा। यानी सरकारी दफ्तर 7 घंटे खुलेंगे। इस कार्यावधि में आधे घंटे का लंच भी शामिल है…!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!