बापू के जीवन सिद्धांत अनंत काल तक अमर रहेगा-: शंकरलाल अग्रवाल*
*सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना ही बापू महात्मा गांधी को सच्ची -: श्रद्धांजलि शंकरलाल अग्रवाल
रायगढ़।बापू महात्मा गांधी एक ऐसे विचारक थे जिन्होंने देश ही नहीं पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा का संदेश दिया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कि जीवन सिद्धांत इस दुनिया में अनंत काल तक अमर रहेगा। 30 जनवरी शहीद दिवस पर रायगढ़ के प्रख्यात समाजसेवी शंकरलाल अग्रवाल ने महात्मा गांधी को याद करते हुए बताया कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समाजसेवी शंकरलाल ने बापू के जीवन सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बापू का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ।



बापू ने बैरिस्टरी की परीक्षा पास करने के बाद स्वदेश लौटे और वकालत शुरू की जिसके बाद बापू देश की आजादी के आंदोलन में कूद पड़े। बापू ने सत्य और अहिंसा को अपना शस्त्र बनाया और अंग्रेजो के खिलाफ अहिंसात्मक लड़ाई लड़ी। बापू महात्मा गांधी ने राष्ट्र को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाया है । लेकिन उनका स्वर्गवास 30 जनवरी 1948 को गोली लगने से हुआ था। समाजसेवी व कांग्रेस कोषाध्यक्ष शंकरलाल का मानना है कि हम अपने जीवन में कठिन से कठिन परिस्थिति में बापू के विचारों का स्मरण और उनके बताए मार्ग पर चलके विपरीत परिस्थितियों का सामना बहुत ही सहजता से कर सकते हैं। कांग्रेसी नेता शंकरलाल का यह भी मानना है कि महात्मा गांधी के विचारों से में वह शक्ति है जो हमें त्याग, तपस्या और बलिदान के साथ-साथ सत्य , अहिंसा और जनसेवा के मार्ग पर चलना सिखाता है बापू के बताए मार्ग पर चल कर ही सच्ची जनसेवा किया जा सकता है..!