रायगढ़ खनिज विभाग ने 19 गाड़ियों पर किया कार्यवाही
रायगढ़ खनिज एम.ओ. मीनाक्षी साहू के निर्देश पर खनिज निरीक्षक उमेश और राकेश ने की कार्यवाही

रायगढ़।माइनिंग विभाग की फिर एक और बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है।बता दें कि हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सख्त निर्देश दिये है…कि अवैध रेत खनन पर कार्यवाही करें या तो इसके जिम्मेदार जिले के कलेक्टर और एसपी होंगे । जिसके बाद जैसे ही रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह के निर्देश मिले जहां माइनिंग विभाग ने अवैध रेत उत्खनन वालों के के खिलाफ कारवाही अभियान चालू कर दिया है। और शहर व जिले में ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है, जिससे अवैध बालू रेत माफियाओं में हड़कंप सा मच गया है।



माइनिंग विभाग ने शनिवार को रायगढ़ के छातामुड़ा बाईपास पर गाड़ियों पर कार्यवाही की है।तथा खरसिया और छाल क्षेत्र में दबिश देकर कोयला,डोलोमाइट सहित चूना पत्थर से लोड 19 गाड़ियों को जप्ती की कार्यवाही की गई।जिसमें चार रेत की ट्रैक्टर ,एक डोलोमाइट,छः चुना पत्थर और आठ गाड़ी कोयला की अनियमितताएं पाए जाने पर जप्त किया गया।रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने अपने माइनिंग विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये है, कि अवैध तरीके से परिवहन कर रहे गाड़ियों पर कार्यवाही की जाए। जहां खनिज इंस्पेक्टर राकेश वर्मा और उमेश भार्गव अपने दल बल के साथ जिले के अलग-अलग स्थानों में निरीक्षण के लिए निकल पड़े।उन्होंने दो दिनों में 19 गाड़ियों पर जप्ती की कार्यवाही की, जिससे शहर व जिले के रेत के अवैध कार्य में सम्मिलित लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।



छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने दो दिन पहले अपने टि्वटर अकाउंट से ट्वीट किया था जिसमें साफ शब्दों में लिखा हुआ था कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में अवैध उत्खनन रेत पर की जाए कार्रवाई,नहीं होने पर जिसके जिम्मेदार रहेंगे जिले के कलेक्टर और एसपी, जैसे ही यह मैसेज सोशल मीडिया में वायरल हुआ एक्शन मोड़ पर रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने अपने-अपने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। दोनों विभाग के अधिकारियों द्वारा निर्देश का पालन करते हुए शहर व जिले में रेत माफियाओं के खिलाफ एक अभियान चलाया है। जिसमें कई सफेद नकाबपोश के खिलाफ कार्यवाही की गाज गिर रही है।
खनिज एम.ओ. मीनाक्षी साहू के मार्गदर्शन पर खनिज निरीक्षक राकेश वर्मा और उमेश भार्गव ने इन गाड़ियों पर की कार्यवाही…!
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
वाहन क्रमांक एमपी 65 एम 0139 , सीजी 13 एल ए 5399 , सीजी 12 बीसी 9640 , सीजी 12 एस 5612 , सीजी 13 एके 5003 , सीजी 13 ए ए 2830 , सीजी 13 जेड 5418 , सीजी 13 ए बी 8377 , सीजी 13 एल ए 5144 , सीजी 29 ए 3613 , सीजी 13 जेड 9931 , सीजी 12 ए यू 2349 , सीजी 12 ए यू 3019 , सीजी 13 एल 6261 और चार रेत लोड ट्रैक्टर सहीत एक सोल्ड गाड़ी को भी जप्त किया गया है ।
💥क्या कहते हैं खनिज इंसपेक्टर राकेश वर्मा💥
कलेक्टर साहब के निर्देश और एम.ओ. मैडम के मार्गदर्शन में आज हमने क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर निरीक्षण करने पहुंचे हुए थे।जहाँ हमारे द्वारा दो दिन में चार रेत के ट्रैक्टर , एक डोलोमाइट , छः चुना पत्थर और आठ कोयले की गाड़ीयों को जप्त किया गया है । सभी गाड़ियों को अलग-अलग थाने में सुपुर्द कर दिया गया है, और आगे की जांच की जा रही है….!