रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह एवं सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल ने अवैध शराब बनाने और बेचने वालो पर कड़ी कार्यवाही करने स्टाॅफ को निर्देशित किया है।आबकारी अधिकारी रमेश कुमार अग्रवाल की माॅनिटरिंग में जिले में पदस्थ उपनिरीक्षकों ने माह जनवरी 2022 में अवैध शराब के 89 आरोपियों की गिरफ्तारी एवं प्रकरणों में लगभग 300 लीटर शराब के साथ 20 किलो गांजा और एक वेगनार जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।रायगढ़ शहर के प्राची विहार में अवैध शराब बिक्री की मुखबिर से सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक आशीष उप्पल ने टीम के साथ दबिश देकर आलहाद चौहान पिता आषाढू चौहान उम्र-35 वर्ष के घर के तलाशी ली। तलाशी में 06 लीटर शराब भरी बोतले बरामद होने पर आरोपी को धारा 34 (2) के तहत् गिरफ्तार कर न्यायालय रायगढ़ से 14 दिन के रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम पुसल्दा में अवैध शराब बनाकर बेचने की सूचना पर उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने छापामार कार्यवाही कर संतराम यादव के घर से 10 लीटर महुआ शराब और श्रीमती गौरी निषाद को 15 लीटर महुआ शराब बेचते पकड़ा गया। दोनो आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल किया गया।घरघोड़ा क्षेत्र में अरईमुडा निवासी शेखर बेहरा के घर में भारी मात्रा में शराब बेचे जाने की सूचना पर आबकारी टीम ने तलाशी ली आरोपी शेखर बेहरा के घर से 20 लीटर शराब बरामद होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के पाली गॉंव में पाॅलीथिन पाॅउच में शराब बेचने की शिकायत ग्रामवासियों ने की थी, इस पर आबकारी दल ने जाॅच की, समारू धनवार पिता चमार सिंह उम्र 52 वर्ष को एक प्लास्टिक बोरी में 74 पाॅउच रखकर बेचते हुये पाया गया। आरोपी को न्यायायीक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।बरमकेला क्षेत्र के ग्राम बोईरडीह के बाजार चैक के पास डुमरसिंघा गाॅव के सुदामा पटेल द्वारा शराब बेचे जाने पर की शिकायत ग्रामीणों ने जिला आबकारी कार्यालय में की थी। जिला कार्यालय से उप निरीक्षक विकास साण्डे को जाॅच हेतु निर्देश मिलने पर कार्यवाही की गई जिसमें सुदामा पटेल पिता थबीर पटेल उम्र- 31 वर्ष निवासी डुमरसिंघा को सफेद रंग के एक प्लास्टिक जरिकेन में 04 लीटर शराब रखकर चैक के पास पाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर सारंगढ़ न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने की कार्यवाही की गई।इस अभियान में आबकारी उप निरीक्षकों की टीम में आरक्षक सुन्दरलाल प्रधान, शिव वैष्णव, जयदान तिर्की, प्रभुवन बघेल, जीतेश नायक, श्रीकांत राठौर, दसराम सिदार, भेखराम पटेल कहरू राम उरांव, पैतृष मिंज, रघुनाथ पैकरा और कुलदीप ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।रायगढ़ जिले में देशी विदेशी मदिरा की कुल 47 दुकाने संचालित है जिसमें रायगढ़ क्षेत्र में 19 दुकानें, पुसौर में 05, खरसिया में 02, घरघोड़ा में 06, धरमजयगढ़ में 04, सारंगढ़ में 07, बरमकेला में 03 एवं सरिया में 02 मदिरा दुकानें स्थित है। अवैध शराब संबंधी सूचना देने के लिये शासन द्वारा 14405 टोल फ्री नम्बर जारी किया गया है जिस पर 24*7 सूचना दी जा सकती है।
सहायक आयुक्त आबकारी जिला- रायगढ़ (छ.ग.)
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
जनवरी में आबकारी ने 89 आरोपियों से जप्त की 300 लीटर अवैध शराब…..पढ़ें न्यूज़ मिर्ची-24
Santosh Kumar
News Mirchi 24 Editorial Team is a dedicated group of professional journalists and editors. The team delivers accurate, fast, and unbiased Hindi news across politics, education, business, technology, and entertainment.
Related Posts
Add A Comment