CG:राहुल गांधी पहुंचे…सीएम भूपेश समेत मंत्रियों ने किया स्वागत,बस में बैठकर रवाना हो रहे साइंस कॉलेज मैदान.…!
रायगढ़ 3 फरवरी 2022। कांग्रेस के शीर्ष नेता और सांसद राहुल गांधी रायपुर पहुंचे गए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत उनके मंत्रियों और संगठन के नेताओं ने उनकी गर्मजोशी से अगुवानी की।

राहुल का विशेष विमान ठीक 11.50 में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंड किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे पहले उनका स्वागत किया। इसके बाद उनके मंत्रिमंडल के साथी, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत अन्य नेताओं ने राहुल का स्वागत किया।
स्वागत की औपचारिकता के बाद राहुल गांधी में बस से कार्यक्रम स्थल साइंस कालेज मैदान के लिए रवाना हो रहे हैं।
जननेता माननीय @RahulGandhi जी का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर स्वागत है। pic.twitter.com/2tgYHvDhSM
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 3, 2022